परशुराम यात्रा : ब्राहमणों के साथ धोखा कर रही है प्रदेश सरकार- आशुतोष पाण्डेय
आजमगढ़। राष्ट्रीय ब्राहमण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में इलाहाबाद से 4 दिसम्बर को प्रारम्भ हुयी परशुराम यात्रा बुधवार को आजमगढ़ जनपद की सीमा प्रविष्ट हुई तो बरदह में उसका भव्य स्वागत हुआ। वहीँ रामबिलास साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ब्राहमणों के साथ धोखा किया है। संस्कृत विद्यालयों में ब्राहमणों के पढ़ने वाले बच्चों को किसी प्रकार की सहायता अनुदान सरकार नहीं देती जबकि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकारी सहायता अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध है। परन्तु सरकार गो हत्या रोकने में विफल रही है। भगवान परशुराम जयन्ती पर अवकाश घोषित कराने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है जो प्रदेश के समस्त जनपदों का भ्रमण करते हुए राज्य मुख्यालय लखनऊ में 22 दिसम्बर को समाप्त होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना संकल्प दुहराते हुए कहा कि जब तक भगवान परशुराम जयन्ती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया नहीं जाता है तब तक वे अविवाहित अर्थात कुँआरे रहेंगे। परशुराम यात्रा में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश दूबे, यात्रा प्रभारी अमित मिश्रा, आजमगढ़ विभाग संयोजक अरूण पाठक, जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment