.

ग्रामीण चौकीदारों ने राज्यकर्मी का दर्जा देने की माँग की

आजमगढ़। चौकीदार मोर्चा के लोगों ने रधुनाथ यादव की अध्यक्षता में बुधवार को स्थानीय मेहता पार्क में बुधवार को  चौकीदारों को चतुर्थ श्रेणी के राज्यकर्मियों का दर्जा दिये जाने की माँग की। अपने सम्बोधन में रघुनाथ यादव ने बताया कि इस मंहगाई के दौर में राज्य सरकार ने मात्र 1500 रूपये मासिक वेतन दे रही है। जिससे चौकीदारों का गुजर बसर होना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि अपने हक की लड़ाई के लिए 20 दिसम्बर को ग्रामीण चौकीदार राज्य मुख्यालय लखनऊ के जीपीओ पार्क में धरना प्रदर्शन कर अपनी माँगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगे। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि प्रदेश की समाजवादी अखिलेश सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। बाद में ग्रामीण चौकीदारों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुच कर 3 सूत्रीय माँगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। बैठक में मुख्य रूप से जयनरायन यादव, जयकरन पटेल सहित अनेक मोर्चा के पदाधिकारी व ग्रामीण चौकीदार उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment