आजमगढ: बैंको में करेंसी न होने को लेकर बुधवार को जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में ग्राहको ने चक्का जाम कर दिया। वही रानी की सराय क्षेत्र के कई बैंको के सामने लोगो का गुस्सा फूट पडा। कस्बें के यूबीआई में पैसा न रहने पर लोगो की भीड़ सडक पर आ गयी और बैक पर हो हल्ला होता रहा। काशी गोमती ग्रार्मीण बैंक में भी पैसा न रहने पर लोग भड़क उठे। जबकि उचीं गोदाम में काशीगोमति बैंक में पैसा न होने पर महिलाओं ने बेंच लगा कर स़ड़क पर जाम लगा दिया और छात्र सेना ने पुतला फूंक कर बिरोध जताया। इसी क्रम में ठेकमा प्रतिनधि के अनुसार: स्थानीय कस्बा में स्थित यूबीआई बैंक में तीन दिनों से पैसा न मिलने से नराज ग्राहको ने आजमगढ़-जौनपुर मार्ग को जाम कर दिया। जाम एक घंटे तक लगा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज एसपी तोमर व थानाध्यक्ष बरदह प्रदीप चौधरी ने ग्राहको को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और जाम को हटवाया । जाम से आजमगढ़-वाराणसी व जौनपुर मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लगी रही है। वहीँ मुबारकपुर में बैंक की कार्यप्रणाली से खासे असंतुस्ट दिखे। अजहरुद्दीन अंसारी सोनू, मुन्ना जायसवाल, सफीउज्जमा अंसारी,बरकुज्जमा आदि का कहना है कि यूनियन बैंक में कुछ बाहरी लोगो को संरक्षण दे रहे है। ग्राहको ने सीधे आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क लेकर धन मुहैया करा देते हैं और जनता घण्टों लाइन में लग कर अपने बारी के इंतजार करते करते मायूस होकर वापस घर चली जाती है। वैसे आम जनता के साथ ही देखा जाय तो सब से अधिक पुलिस विभाग ही इन बैंक के कार्यों से प्रभावित हो रहा है, आये दिन इनके कार्यों से पुलिस को भी जनता को समझाने बुझाने में मसक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार को तो जगह जगह ग्राहको का आक्रोंश भड़क उठा।
Blogger Comment
Facebook Comment