.

दीदारगंज: मंदिर का ताला तोड़ चोरो ने उड़ाया चढ़ाए गए जेवर व दानपेटिका

आजमगढ़.: भीषण ठण्ड के मौसम का फायदा चोरो ने उठाते हुए एक और मंदिर को अपना निशाना बनाया है।  दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव चकवा स्थित दुर्गा मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर शनिवार की रात देवी प्रतिमा पर चढ़ाए गए जेवर व दानपेटिका सहित हजारों रुपये का सामान चोर समेट ले गए। घटना के बाबत मंदिर के व्यवस्थापक ने मुकामी थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आमगांव चकवा ग्राम निवासी दिनेश पुत्र रामाधार बिंद द्वारा गांव में दुर्गा मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी भी दिनेश के परिजन ही संभालते हैं। शनिवार की रात चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। देवी प्रतिमा पर चढ़ाए गए स्वर्ण निर्मित जेवर के साथ ही मंदिर में स्थापित पीतल निर्मित तीन बड़े घंटे, दानपेटिका तथा पूजा-अर्चना में प्रयुक्त बर्तन आदि समेट कर चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर रामाधार के पुत्र विक्रम बिंद द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment