.

आजमगढ़ में भीषण ठण्ड ने लीला 04 का जीवन , परिजनों को है मदद की है दरकार

आजमगढ़. : जनपद में कड़ाके की ठंड का तांडव जारी है। अब तो ठंड लगने  से मरने वालों का सिलसिला भी शुरु हो चला है। मिली  जानकारी की अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर जानलेवा मौसम ने एक किशोर और किसान सहित चार की जान ले ली। तीन मामलों में परिजनों ने  शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।  पर किशोर की मौत का तहसील  प्रशासन ने संज्ञान लिया है।  
नगर पचायत निजामाबाद के बाडॅ न० २ कस्बा  निवासी राहुल गाैड (17 ) की ठन्ड लगने से रविवार  की रात माैत हाे गई। सूचना मिलने  साेमवार काे एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिह राहुल के घर पहुचे और परिवार कि स्थित काे देखते 1000 कि आथॅिक मदद भी किया।  बताया जाता है कि राहुल रविवार कि शाम शाैच करने लिये तमसा नदी के आेर गया था और घर आने  के बाद उसके शरीर मे दर्द  व अकडन शुरू हाे गई , परिवार के लाेग जब तक अस्पताल ले जाने का प्रबन्ध करते राहुल कि माैत हाे गई।  वर्तमान समय मे राहुल नगर पचायत निजामाबाद  मे अपने पिता राम प्रसाद के साथ चाट की दूकान पर मदद करता था।  राहुल 4 भाईयाे मे 2 नम्बर पर था घर वालों  ने उसका अन्तिम संस्कार कर दिया ।
वहीँ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पारनकुंडा ग्राम निवासी व पेशे से किसान रामकेवल शाही उर्फ झंगटू (45) पुत्र विक्रम शाही रविवार की रात पड़ोस के गांव कैथा में आयोजित निमंत्रण में शामिल होने गया था। रात करीब आठ बजे वहीं पर उसे पेट दर्द की शिकायत हुई और वह कुछ लोगों की मदद से अपने घर पहुंचा। ठंड लगने का संदेह होने पर परिजन उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौटे और सोमवार को काफी देर तक तहसील प्रशासन के आने का इंतजार किए। मौके पर किसी के न पहुंचने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री बताए गए हैं।
 इसी क्रम में रौनापार बाजार निवासी 70 वर्षीय टनकू राम पुत्र स्व. सुरेमन को रविवार की रात करीब आठ बजे उल्टी व दस्त की शिकायत शुरू हुई। परिजन इलाज के लिए उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। इलाज के दौरान ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने मौत की वजह ठंड लगना बताया। इसकी सूचना के बाद भी तहसील प्रशासन का कोई नुमाइंदा मौके पर नहीं पहुंचा तो परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर चले गए। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्री बताए गए हैं। 
चौथी मौत के  मामले में पता चला की नगर पचायत निजामाबाद के वाडॅ न० 11 फरहाबाद माेहल्ले के निवासनी मुराली देवी उम्र 85 वषॅ कि रात ठन्ड लगने से माैत हाे गई। मृतक मुराली के पास पुत्र है जाे बाहर रहकर प्राइवेट कम्पनी मे कार्य करता है परिवार कि स्थित काफी दयनीय बताई जा रही है। रविवार काे शाम काे मुराली देवी काे ठंड लगने से पेट मे दर्द हाेने लगा आनन फानन मे आजमगढ ले जाने कि व्यवस्था  बनाई गइ लेकिन रास्ते मे ही उनकी माैत हाे गइ।  अभी तक न ताे काेई जनप्रतिनिधि आैर न ही शासन स्तर से परिजनों को काेई मदद मिल पाई है।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment