.

भारत रक्षा दल ने ठिठुरते जरूरतमंदों को गर्म कपड़ा बाँटना शुरू किया

आजमगढ़ : ठंड से ठिठुरते जरूरतमंदों को गर्म कपड़ा उपलब्ध कराने में क्रम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारत रक्षा दल ने नगर के जागरूक लोगों से कपड़ा एकत्रित कर आज कपड़ा वितरण का शुभारम्भ अपने कटरा स्थित कार्यालय से किया। कपड़ा वितरण का शुभारम्भ करते हुए भारत रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से संगठन द्वारा जाड़े के मौसम में कपड़ा एकत्रित कर जरूरतमंदो को वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष भी हम इस अभियान में लगे हुए है हमारे इस अभियान में नगर के जागरूक लोगों ने बड़ी संख्या में सहयोग देना शुरू कर दिया है लोगों के सहयोग से एक सप्ताह में हजारों जोड़ी कपड़े हम लोगों को प्राप्त हुए है। जिसका वितरण किया जा रहा है। कपड़ा लेन-देन का यह कार्य दिसम्बर केे पूरे महीने तक चलेगा। भारत रक्षा दल द्वारा कपड़ा वितरण कार्यक्रम में कपड़ा लेने के लिए काफी संख्या में लोग पहुुंच रहे है और अपनी आवश्यकता अनुसार कपड़ो को छांटकर ले जा रहे है संगठन के इस कार्य को लोगों मुक्तकण्ठ से सराहना किया। कार्यकर्ताओं ने लोेगों के अपील किया कि कपड़ा देने के लिए हमें फोन करें या हमारे कार्यालय पर पहुंचा दें। जनता से मिल रहे सहयोग से संगठन के कार्यकर्ता का उत्साहित रहें। इस अवसर पर संगठन के उमेश सिंह गुडडू, मनीषकृष्ण, राजन अस्थाना, दुर्गेश श्रीवास्तव, मो0 अफजल, प्रवीण कुमार गौंड़, बृजेश मिश्रा, आलोक शर्मा, पप्पू, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment