निजामाबाद/आजमगढ़।ब्लैक पॉटरी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके सोहित प्रजापति को 9 दिसंबर को बेस्ट क्रॉफ्ट मैन के रूप में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद रविवार को घर आने पर स्थानीय लॉगो द्वारा रामगणेश प्रजापति के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ नगर के फरहाबाद चौराहा पर स्वागत किया गया और उन्हें फूल मालाओ से लाद दिया गया । घर पहुँचने पर सोहित ने कहा की ये सिर्फ मेरा सम्मान नहीं बल्कि पुरे जनपद का सम्मान है आज यहाँ की कलाकृति से जनपद का मान बढ़ा है मैं अब अपने लोगो एवं जो भी लोग इस विधा से लगाव रखते हो आवे उनका स्वागत है । हमारा उन्हें पूरा सहयोग रहेगा अब इस विलुप्त हो रही कला को जीवंत करना है। इस अवसर पर प्रकाश यादव,पंकज राय,प्रकाश चौरसिया, राजाराम प्रजापति, संतोष गोंड, रामजतन प्रजापति, झप्सु प्रजापति आदि उपस्थिति थे।
Blogger Comment
Facebook Comment