.

जौनपुर : दाह संस्कार कर वापस आजमगढ़ लौट रहे सात लोगों की दुर्घटना में मौत, छह घायल

बरदह थाना क्षेत्र के कोहरौली गांव में पसरा मातम 
रोडवेज बस की एक ही लाइट जल रही थी जो इस भीषण दुर्घटना का कारण बनीं
जौनपुर पहुचे विधायक आदिल शेख ने दिया हर सम्भव साहयता का आश्वासन 
जौनपुर। आजमगढ़ मार्ग पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की रात सवारी से भरी पिकअप व अनुबंधित रोडवेज बस की आमने सामने भीषण टक्कर हो गयी। घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही डीएम, एसपी सिटी भी अस्पताल पहुंच गये। डीएम ने घटना की जांच का आदेश दे दिया है। प्रथम दृष्टया घटना की वजन रोडवेज बस की एक लाइट बंद होना बताया गया है। जिलाधिकारी जौनपुर ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं। सभी मृतक व घायल एक शव का दाह संस्कार कर लौट रहे थे। इस दुर्घटना के बाद सपा के दीदारगंज विधायक आदिल शेख ने जौनपुर पहुच कर जहाँ मृतकों के पोस्टमॉर्टेम आदि की व्यवस्था करवाया , वहीँ परिजनों को आश्वासन दिया की वह मुख्यमंत्री से बात कर मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की व्यवस्था करवाएंगे और साथ ही यह भी कहा की इस दुःख की घडी में पीड़ित परिवार की उनके स्तर पर हर सम्भव सहायता की जाएगी।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के कोहरौली गांव निवासी 80 वर्षीय करमावती देवी का शनिवार को निधन हो गया था। परिवारीजन के साथ गांव के लोग भी दाह संस्कार के लिए जनपद के रामघाट आये हुए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे दाह संस्कार कर सभी पिकअप जीप संख्या यूपी 62 टी 3398 से लौट रहे थे। जैसे ही जनपद के केशवपुर रेलवे क्रासिंग के पास पिकअप पहुंची सामने से आ रही रोडवेज अनुबंधित बस यूपी 62 टी 6272 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके जैसी आवाज हुई और पिकअप के परखच्चे उड़ गये। आवाज सुन आस-पास के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंच गये। सूचना पुलिस को दी गयी और मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी और पिकअप सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक लालमन 70 वर्ष, अवधेश 65 वर्ष, अंकित 18 वर्ष, दुष्यंत सिंह 25 वर्ष, रामफल राय 65 वर्ष, संजय सिंह 45 वर्ष, अतुल सिंह 18 वर्ष सभी निवासी कोहरौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया और घायलों रामप्रसाद सिंह, चंदू यादव, भानु प्रताप सिंह, दीपक सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, सोचन सिंह सभी निवासी कोहरौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख चार घायलों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, एसपी सिटी कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंच गये। डीएम ने घटना की जांच के आदेश दे दिये है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस की एक ही लाइट जल रही थी जो इस भीषण दुर्घटना का कारण बनीं।
इधर इस भीषण दुर्घटना में मारे गये आजमगढ़ के सातो लोगो के गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सवेंदना व्यक्त करने वालों को ताता लगा हुआ है। कोहरौली गांव का तो बुरा हाल है क्योकि सड़क हादसे में एक ही परिवार के पाचं लोग असमय काल के गाल में चले गये है। रविवार को दुष्यंत सिंह व पीकप चालक रामफल शर्मा का शव पोस्ट मार्टम के होने के बाद देर शाम को गांव पहुंचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शवों का अंतिम संस्कार दुर्वाषा पर हुआ। रविवार को बरदह थाना क्षेत्र के कोहरौली गांव में मातम छाया रहा।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment