.

शिक्षकों ने बीएसए पर लगाया हीला हवाली का आरोप

आजमगढ़। एसी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की रविवार को स्थानीय शहीद कुँवर सिंह उद्यान में जिला अध्यक्ष किंस गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी पर हीला हवाली का आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद  के विभिन्न विकास खण्डों के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त हैं। प्रोन्नति की दिशा में बेसिक शिक्षाअधिकारी हीला हवाली कर प्रधानाध्यापकों की रिक्तियों को भरने की दिशा में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। संगठन के प्रदेश महामंत्री इन्द्रेश राव ने कहा कि बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा पदोन्नति में बिलम्ब किये जाने से शिक्षकों में काफी आक्रोश है। पदोन्नति कार्य शीघ्र नहीं किया गया तो संगठन धरना प्रदर्शन करेगा। जिलाध्यक्ष जेके गौतम ने 2006 में पदोन्नति प्राप्त एससी एसटी अध्यापकों का चयन वेतनमान लगाने तथा शेष की पदान्नति किये जाने की सरकार से माँग की है। बैठक में रानी की सराय निवासी नेवी के सिपाही एवं लखनऊ में सत्याग्रही शिक्षक रामअशीष सिंह के लाठी चार्ज के दौरान मृत्यु पर शोक प्रकट किया गया। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांन्ति हेतु प्रार्थना भी की गयी। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री बालचन्द ने किया। इस मौके पर संजय कुमार, वेद प्रकाश, धनश्याम, आशीष, प्रभाकर  प्रसाद, दिवाकर प्रसाद, जेसी गौतम, विजय पायलट, राजबहादुर, सतिराम, कैलाश, जय प्रकाश अवधेश, कपिलदेव वीरेन्द्र कुमार गौतम आदि अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment