आजमगढ़। अतिपिछड़ा एवं अतिदलित महासंघ की मासिक बैठक रविवार को शहीद कुँवर सिंह उद्यान में जिलाध्यक्ष यशवन्त सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसका संचालन प्रभाकर गोंड ने किया। बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वदेव मौर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि कालाधन समाप्त करने के लिए नोट बन्दी विकल्प नहीं है। सरकार को गरीबी रेखा की जगह अमीरी रेखा खीचनी चाहिए । सम्पत्ति की एक सीमा होनी चाहिए जिससे अधिक सम्पत्ति को राष्ट्रीय सम्पत्ति घोषित कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सीलिंग एक्ट बनाकर जमीनदारों को प्रतिबन्धित किया गया था उसी प्रकार अमीरों को प्रतिबन्धित किया जाना चाहिए। बैठक में महासंघ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्य मुखी गोड सहित बृजभूषण गोंड रामनरायन वर्मा, शिवसरन चौहान, पूनम शर्मा मालती बुद्वादेवी सत्यभामा , विजयी चौहान, सुबाष चौहान, चन्द्रन बेनवंशी, मीरा पटेल, धर्मेन्द्र राजभर, दुर्गा राजभर नेता राजभर , संजय मौर्य, मंजू, सावित्री, महेन्द्र प्रताप, मंगलदेव आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment