.

आजमगढ़ ने भी बेहतर शिक्षा का हक अभियान को लगायी दौड़


आजमगढ़ : वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार देश की सर्वाधिक जनसंख्या 19981234 उत्तर प्रदेश मे है, चिंताजनक स्थिति यह है कि 77.43 प्रतिशत जनसंख्या कम अथवा बुनियादी सुबिधाओं के न्यूनतम स्थिति मे जीवन यापन कर रही है। राज्य की औसत साक्षरता 67.68 प्रशित है वही महिलाओं की साक्षरता दर 57.18 प्रतिशत है। प्रदेश की एक बड़ी आबादी में 0-6 साल के 30791331 बच्चे है, ऐसी स्थिति मे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और अच्छा जीवन सुनिश्चित कराने हेतू प्रदेश सरकार की जिम्मेदारियों मे स्थायित्व होना आवश्यक है। शिक्षा हेतू जिला सूचना संयंत्र के तथ्यो के अनुसार मुस्लिम बच्चों की नामान्कन दर सबसे कम (प्राथमिक 14 प्रतिशत एवं उच्च प्राथमिक 11.6 प्रतिशत), अनु0जातियों का नामांकन दर (प्राथमिक 28.5 प्रतिशत एवं उच्च प्राथमिक 27.4 प्रतिशत), अनु0 जनजाति में (प्राथमिक 0.8 प्रतिशत एवं उच्च प्राथमिक 0.7 प्रतिशत), और अन्य पिछड़ा वर्ग (प्राथमिक 51.4 प्रतिशत एवं उच्च प्राथमिक 50.7 प्रतिशत) है दिव्यांग एवं लड़कियों की मौजूदा स्थिति पितृसत्ता, लिंग आधारित भेदभाव और क्षेत्र मे संवेदनशीलता की कमी के कारण अपनी शिक्षा जारी रखने मे समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इस क्षेत्र मे परिवर्तन को सक्षम बनाने का महत्वपूर्ण कानून निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 है जो प्रदेश मे 2010 से अस्तित्व मे आया, इस अधिनियम के अंतर्गत 6 से 14 साल तक की आयु वर्ग के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना है। जिस प्रकार से शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, वह आने वाली पीढ़ी के समावेशी विकास के लिये उचित नही है।
बेहतर शिक्षा का हक अभियान उत्तर प्रदेश के 14 जिलों मे सामाजिक संगठनों के माध्यम से वंचित समुदाय के ऐसे बच्चों की विद्यालय तक पहुच बनाने हेतू प्रारम्भ किया गया है जिनकी विद्यालय तक पहुच नही है। इसी क्रम मे दौड़ेगा यू0पी0 बेहतर शिक्षा के लिये एक 2 किमी की दौड़ है जो 11 दिसम्बर 2016 को 14 जिलों मे एक साथ आयोजित की जा रही है, इस दौड़ के प्रतिभागी विद्यार्थी, माता पिता, अध्यापक एवं जन साधारण लोग भाग ले सकते थे । आजमगढ़ मे यह दौड़ 11 दिसम्बर 2016 को 9 बजे प्रातः कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री...विजेन्द्र सिंह ने झण्डा दिखा कर सिधारी गरूण होटल शारदा चैराहा आजमगढ़ से शुभारम्भ किया गया जो रैदोपुर डीएवी होते हुये सेंट जेवियर स्कूल एलवल पर समाप्त हुयी इस दौड़ मे पांच प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों 1. सुनिल राजभर टाउन इन्टर कॉलेज  2.सोनू यादव डी0 ए0 वी 0 इन्टर कालेज .3 रवि  सिंह शिब्ली इन्टर कॉलेज  4 मनीष एन0 सी0 सी0. 5. जय सिंह शिब्ली इन्टर कॉलेज रहे।  प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर श्री .विजेन्द्र सिंह सामाजिक कार्याकर्जा  ,बी बी राना जिला समन्यवक एन0 सी0 सी0 ने सम्मानित किया तथा. 200 अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देने के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया गया समाप्त किया गया, दौड़ेगा यू0पी0 बेहतर शिक्षा के लिये आजमगढ़ के इस कार्यक्रम मे एनसीसी के 66 कैडैट प्रतिभा निकेतन के. 1 छात्र, सेंट जेवियर कालेज.62 छात्र एवं 100 नागरिकों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम मे शामिल होने वाले युवक/ युवती छात्रों अभिभावक अध्यापक नागरिक समाज के लोगों को कार्यक्रम मे सक्रिय भागीदारी के लिये ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान की ओर से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment