.

पुलिस के जवानों को योग और स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया गया

आजमगढ़ : पतंजलि योग समिति व पतंजलि किसान सेवा समिति इकाई आजमगढ़ द्वारा रविवार को जिला संगठन मंत्री शैलेश बरनवाल के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन ग्राउण्ड में जवानों को योग, आयुर्वेद व स्वदेशी के बारे में विस्तार से बताया गया और जवानों से स्वदेशी अपनाओ का संकल्प दिलाया गया। नियमित योग कक्षा में दण्ड बैठक में साधारण दण्ड, राम मूर्ति दण्ड पहलवान बैठक, हनुमान बैठक को सिखाया गया व सूर्य नमस्कार के 12 पोज। आर0आई0 ब्रह्मदेव उपाध्याय  ने कहा कि पतंजलि योग पीठ का योग आयुर्वेद, स्वदेशी से ओत-प्रोत आन्दोलन केवल व्यक्ति को निरोग बनाने का मार्ग ही प्रशस्त नहीं कर रहा, अपितु उन कारणों को गहराई से निकाल कर जीवन को प्रसन्नचित बनाने का प्रयास भी कर रहा है जिससे व्यक्ति को श्रेष्ठ जीवनचर्या की ओर प्रेरित करने का मार्ग खुल सके और वे रोग मुक्त रहें। उन्होंने योग प्रशिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निःशुल्क योग कक्षा का संचालन नियमित करते हुए स्वस्थ समाज की ओर अग्रसर होवें । योग प्रशिक्षक रणविजय यादव ने बताया कि राष्ट्र के हर क्षेत्र में सशक्त नेतृत्व के विकास के लिये यौगिंग जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता बताई यह योगाभ्यास हर परिस्थिति में संतुलन बैठाने की शक्ति पैदा करेगी।

मौके पर आर0टी0सी0 प्रभारी कपिलदेव सिंह, आर0टी0सी0 मेजर राजेश सिह यादव, आई0टी0सी0 अशोक सिंह, शोभनाथ, मनोज कुमार उपाध्याय, जयप्रकाश, धनुषधारी, महेन्द्र प्रताप यादव, पी0टी0आई0 रतिभान यादव व अन्य जन उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment