.

जरूरी खबरें :: सोनवार को छुट्टी : निरस्त हुई कैफियात एक्सप्रेस .......

सोमवार को  बन्द रहेंगे जिले के सभी स्कूल-कालेज
आजमगढ़। बारावफात के मद्देनजर सोमवार को जिले के सभी स्कूल-कालेज बन्द रहेंगे। यह आदेश जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने रविवार को दिया। इसके पहले ही उन्होंने जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में पहले से बारावफात का अवकाश घोषित कर रखा है। ठण्ड को देखते हुये स्कूल-कालेजों के परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी ने अलग से दिशा निर्देश जारी करना जरूरी समझा है। जिलाधिकारी ने कहा की इसके बाद भी अगर स्कूल कॉलेज खुले तो होगी कड़ी कार्यवाही। 

निरस्त हुई कैफियात एक्सप्रेस 
आजमगढ़। ठण्ड और कुहरे की वजह से रोज बिलम्ब से आ रही कैफियात एक्सप्रेस रविवार को निरस्त हो गयी। यह ट्रेन इसी जिले से दिल्ली के लिए चलती है। काफी विलम्ब होने की वजह से यह ट्रेन रविवार को देर रात तक नहीं आ पायी। इसका संचालन समय से करने के मद्देनजर रेल प्रशासन ने दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाली कैफियात एक्सप्रेस को रविवार को निरस्त कर दिया। इसे लेकर यात्री काफी हलकान दिखे।

जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 15 से

आजमगढ़। खेल निदेशालय उप्र के तत्ववाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा सुखदेव पहलवान स्पोर्टस स्टेडियम ब्रह्मïस्थान में जनपद में प्रचलित खेतों के विकासार्थ जूनियर आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक आयोजित की जायेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुये क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चन्द्रमौली पाण्डेय ने बताया कि 15 व 16 दिसम्बर को क्रिकेट बालक वर्ग, 18 दिसम्बर को बालक वर्ग में फुटबाल व बालीवाल, 17 दिसम्बर को बालक वर्ग में कुश्ती, कबड्डी  व बास्केटबाल तथा 19 दिसम्बर को बालक व बालिका वर्ग में जिम्नास्टिक्स व एथलेक्टिस की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। श्री पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सभी विद्यालयों, खेल क्लबों, संस्थाओं के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।




Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment