.

आगामी तहसील दिवसों की सारिणी हुई जारी

आज़मगढ़ 28 दिसम्बर 2016-- शासन द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम में माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। यदि प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो तहसील दिवस अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जाता है। जिससे जन समस्याओं का निस्तारण किया जा सकें। जनपद की समस्त तहसीलों में जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित होने के लिए चक्रानुक्रम के अनुसार कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। जिसके क्रम में 03 जनवरी 2017 को तहसील सदर, 17 जनवरी 2017 को तहसील लालगंज, 07 फरवरी 2017 को तहसील मंेहनगर, 21 फरवरी 2017 को तहसील मार्टीनगंज, 07 मार्च 2017 को तहसील सगड़ी, 21 मार्च 2017 को तहसील बूढ़नपुर, 04 अप्रैल 2017 को तहसील निजामाबाद, 18 अप्रैल 2017 को फूलपुर, 02 मई 2017 को तहसील सदर, 16 मई 2017 को तहसील लालगंज, 06 जून 2017 को तहसील मेंहनगर, 20 जून 2017 को तहसील मार्टीनगंज में तहसील दिवस का अयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की डयूटी तहसील दिवस में लगायी गई है। जिसमें 03 जनवरी 2017 को क्रमशः अपर जिलाधिकारी प्रशासन कलेक्ट्रेट में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील सगड़ी में, 17 जनवरी 2017 को क्रमशः अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील बूढ़नपुर में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कलेक्ट्रेट में, 07 फरवरी 2017 को क्रमशः अपर जिलाधिकारी प्रशासन कलेक्ट्रेट में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मार्टीनगंज में, 21 फरवरी 2017 को क्रमशः अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील फूलपुर में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील कलेक्ट्रेट में, 07 मार्च 2017 को क्रमशः अपर जिलाधिकारी प्रशासन कलेक्ट्रेट में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील लालगंज में, 21 मार्च 2017 को क्रमशः अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील मार्टीनगंज में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कलेक्ट्रेट में, 04 अप्रैल 2017 को क्रमशः अपर जिलाधिकारी प्रशासन कलेक्ट्रेट में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील बूढ़नपुर में, 18 अप्रैल 2017 को क्रमशः अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील निजामाबाद में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कलेक्ट्रेट में, 02 मई 2017 को क्रमशः अपर जिलाधिकारी प्रशासन कलेक्ट्रेट में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील मेंहनगर में, 16 मई 2017 को क्रमशः अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील सदर में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कलेक्ट्रेट में, 06 जून 2017 को क्रमशः अपर जिलाधिकारी प्रशासन कलेक्ट्रेट में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील फूलपुर में तथा 20 जून 2017 को क्रमशः अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील लालगंज में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कलेक्ट्रेट में की अधिकारियों की उपस्थिति में तहसील दिवस अयोजित किया जायेगा। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment