.

पीएम् की साइकिल सन्देश यात्रा पहुँची आजमगढ़, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संदीप पासवान व बालक राम , बाराबंकी से लखनऊ ,सीतापुर, लखीमपुर, खीरी, बहराइच ,श्रावस्ती , बलरामपुर, गोण्डा, बस्ती, संतकबीरनगर ,गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ से होते हुए मोदी जी के संदेशों को जनता अवगत करते हुए 2500 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर गाँव-गाँव में होते हुए वहां के ग़रीबो व किसानों से मिलते हुए उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए आगे बढ़ते जा रहें है।
बुधवार को यात्रा के आजमगढ़ पहुँचने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने अम्बेडकर पार्क में संदीप पासवान व बालक राम का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश हित में लगे हुए है ,आम जनता के लिए उन्होंने दर्जनों योजनाओं को समर्पित किया है। जनकल्याण हेतु वह कृतसंकल्पित हैं, दोनों भाजपा के मजबूत इच्छा शक्ति वाले कार्यकर्ता विपरीत मौसम के बाद भी ढाई हजार किलोमीटर साईकिल चलाकर 15 जिलों में प्रचार करने के बाद आजमगढ़ आएं हैं यहाँ के कई गाँवो में मोदी जी का संदेश देते हुए गाज़ीपुर रवाना होंगे वहां से फिर वाराणसी पहुचेंगे।
इस मौके पर भाजयुमो नगर महामंत्री शुभम पाण्डेय 'आर्यन', मयंक श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, कुशल सिंह गौतम,शिवम अनंत राय,आदित्य सिंह, शुभम चौबे, अभिषेक यादव, आलोक सिंह,विनीत यादव व दर्जनों अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment