.

तहबरपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौराहा महुवार बाजार में स्थित एक टेंट हाउस पर तैनात युवक की बुधवार की दोपहर में संदिग्ध  परिस्थितियों में  करेंट की चपेट मेें आने से मौत हो गई। आरोप है की आनन फानन में टेंक मालिक शव का अंतिम संस्कार करने के  लिए ले जा रहा था कि तभी  ग्रामीणों ने विरोध किया। विरोध के बाद गांव में पंचायत हुई , पंचायत में कोई हल नहीं निकला और  ग्रामीणों ने हत्या की आंशका जाहिर की। मामला पुलिस के पास पहुच गया , फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज  दिया है । जानकारी के अनुसार तहबरपुर थाना क्षेत्र के महुवार गांव निवासी मृतक जीयून 17 पुत्र छेदीलाल बुधवार की दोपहर में टेंट का कार्य करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में करेंट की चपेट में आ गया जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। टेंट मालिक ने शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था कि स्थानीय ग्रामीणों इस बात का विरोध करने लगे। ग्रामीणो ने पंचायत बुलाई लेकिन पंचायत में भी कोई हल नही निकला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज  दिया। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक तीन भाइयों  में छोटा था वह टेंट हाउस पर कार्य करता था। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment