रानी की सराय: आजमगढ़ : भारतीय नौ सेना के युद्धपोत आईएनएस बेतवा के मुम्बई के डाकयार्ड में दुघर्टनाग्रस्त हो जाने से मृत नौसेना के इंजीनियर नीरज राय के तिरंगे में लिपटे शव को गुरूवार को घर पहुचने पर जन सैलाब उमड़ पडा। 'जब तक सूरज चांद रहेगा नीरज तेरा नाम रहेगा' के उदघोष से आस पास का इलाका गुजांयमान हो गया। सैनिक सम्मान के साथ शव पैतृक आवास से अतिंम सस्कार के लिए दोहरीघाट के लिए ले जाया गया। क्षेत्र के रानीकीसराय (सेठवल) खलीलाबााद निवासी हंसराज राय के तीन पुत्रो में नीरज राय(35वर्ष) भारतीय नौ सेना में कार्यरत था। इन दिनो उनकी मुम्बई में तैनाती थी। 5 दिसम्बर को मुम्बई डाकयार्ड पर आई एन एस बेतवा युद्धपोत पलटते हुए दुघर्टनाग्रस्त हो गया था। युद्ध पोत पर 16 सैनिक सवार थे जिसमें 14 बच निकले जबकि 2 सैनिको की दुखद मौत हो गयी।जिसमे आजमगढ़ का भी एक नौजवान था। नीरज राय के मौत की खबर पर पिता हंसराज राय जो मझले पुत्र धीरज के घर थे जो आर्मी में तैनात है और परिवार समेत दिल्ली में रहता है। वही से हंसराज पुत्र धीरज के साथ मुम्बई चले गये जहा से बहू के साथ मंगलवार की शाम को घर पहुचे, जबकि पुत्र धीरज नीरज के शव के साथ गुरूवार को पहुचा। मंगलवार से ही खलीलाबाद स्थित आवास पर लोगो की भीड़ जमा हो गयी थी। बुद्धवार को शव विमान से बाबतपुर पहुचा जहा से बीएचयू ले जाया गयां। गुरूवार को सुबह शव एम्बुलेंश से रानी की सराय के लिए लाया गया। शव ज्यो ही शंकरपुर चेकपोस्ट पहुचा वहा पहले से ही सैकडो की संख्या में बाइक से युवक मौजूद थे। यहा पर एसडीएम सदर, सीओ नगर ने मौजूद रह आगवानी की। युवा 'जब तक सूरज चांद रहेगा नीरज तेरा नाम रहेगा' तथा 'भारत माता की जय' के उदघोष करते हुए शव के साथ घर खलीलाबाद मेे पहुचे । यहा पर सुबह से ही लोगो का हूजूम था। शव पहुचते ही चीख पुकार मच गयी। यहा पर गोरखा रेजिमेंट के जवानो ने सलामी दी। यहा पर शव को दर्शनार्थ रखा गया, जहा परजिनो के करूण क्रदंन से सभी की आखें नम हो गयी। शव को प्रदेश सरकार की ओर से वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, भाजपा नेता डा0कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, सहजानंद राय आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी । इसके बाद शव यात्रा दोहरीघाट के लिए रवाना हुई। इसके पूर्व रानी की सराय-क्षेत्र के जवान नीरज राय के मौत की खबर पर आस पास के लोग पौ फटते ही जुट गये थे। ज्यो ही शव घर पहुचा सभी अपने लाल के एक दर्शन को बेताब दिखे। एम्बुलेंश से शव को बाहर रख पहले मौजूूद जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और परिजन ने एक एक कर पुष्प अर्पित किये। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद रही।
Blogger Comment
Facebook Comment