आज़मगढ़ 08 दिसम्बर 2016-- प्रदेश के वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा स्थानीय राहुल सांकृत्यायन प्रेक्षागृह में शादी अनुदान योजना/समाजवादी पेशन योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरण कार्यक्रम को द्वीप प्रज्जवलित करके उद्घाटन किया गया। इस अवसर उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजना लागू करके विकास को गति देने तथा गरीबों के आर्थिक स्तर को ऊँचा उठाने का कार्य किया गया है। यह महत्वपूर्ण योजना है। मुख्यमंत्री जी द्वारा इस योेजना में 10 हजार रूपये से बढ़ाकर रू0 20 हजार अनुदान के रूप में दिया जा रहा है। गरीबों के उत्थान के लिए लोहिया आवास में रू 3 लाख 05 हजार तथा विधवा पेंशन के लाभार्थियों की रू0 300/- प्रतिमाह से रू0 500 कर दिया गया है। उन्होने बताया कि समाज वादी पेंशन प्रदेश में 55 लाख लाभार्थियो को दिया जा रहा है जिसमें जनपद आजमगढ़ मेे 01 लाख 09 हजार पात्र लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन से लाभान्वित कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा जा जनकल्याणकारी योजनाए चलायी जा रही है। बिना भेदभाव, जाति-पात के हर तबके के गरीब लोगो के आर्थिक उन्नति के लिए चलायी जा रही है। उन्होने कहा कि सभी योजनाओं को मुख्यमंत्री जी ने जमीन पर उतारने का कार्य किया है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि सभी जनकल्याण कारी योजनाओं में भ्रष्टाचार अपने आप खत्म हो जाय। उन्होने कहा कि सभी योजनाओं में फार्म आनलाइन भरे जा रहे है। इसके बाद खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सत्यापन कराया जाता है। सत्यापन के उपरान्त ही लिस्ट को शासन में स्वीकृति हेतु भेजी जाती है। इसे बाद लाभार्थी के खाते में पैसा जाता है। प्रदेश के उर्जावान मुख्यमंत्री चाह रहे हैं कि जनता की भलाई कैसे हो। उनके द्वारा अनु.जाति/अनु.जनजाति, पिछडे वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग तथा सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होन कहा कि सरकार द्वारा लैपटाप, कन्या विद्या धन योजना से लाभान्वित किया गया है। उन्होन उपस्थित लाभार्थियों से कहा कि अपने-अपने बच्चो का अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाए। यह योजना मा. मुख्यमंत्री जी की महत्वकांक्षी योजना है। उन्होने सम्बन्धित अधिकरी को निर्देशित किया कि योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करें, जो भी व्यक्ति अभी छूट गये है। उन्हे भी लाभान्वित करें। इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गन्ना शोध संस्थान के उपध्यक्ष रामकृष्ण यादव, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अनुु0जाति/अनु0जन जाति के अध्यक्ष रामदुलार राजभर, सगडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभय नरायण पटेल, सदर विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष हरिशचंद्र यादव द्वारा अपने-अपने विचारो से कार्यक्रम को सम्बोधित किया गया। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बधाई देते हुए सभी सम्मानित अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अवसर पर शादी अनुदान योजना में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के 350 लाभार्थियों को रू0 70 लाख, सामान्य वर्ग के 49 लाभार्थियों को रू0 59 लाख तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 22 लाभार्थियों को रू0 4.40 लाख की धनराशि, कुल समस्त वर्गो के 716 लाभार्थियों को कुल रू0 1,43,20,000/- (एक करोड़ 43 लाख 20 हजार) की स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। सभी लाभार्थियों की धनराशि उनके खाते में भेज दी गई है। इसी प्रकार विकलांग कल्याण विभाग द्वारा शादी विवाह पुरस्कार योजना के अन्तर्गत विकलांग पुरूष से शादी करने पर रू0 15000 एवं विकलांग महिला से शादी करने पर रू0 20000/- का पुरस्कार दिए जाने का प्राविधान है। इस योजना के अन्तर्गत 19 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। विकलांग कल्याण विभाग द्वारा विकलांग व्यक्तिओं को कृत्रिम उपकरण जैसे-ट्राई साईकिल, हवील चेयर, श्रवण यंत्र, वैशाखी आदि उपकरण दिए जाने के प्राविधान के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को हवील चेयर तथा 05 लाभार्थियों को श्रवण यंत्र दिया गया। कार्यक्रम के अवसर पर समाजवादी पेंशन योजना के अन्तर्गत जनपद में वित्तीय वर्ष 2016-17 में आबंटित लक्ष्य 20,000 एवं विगत वर्ष के लक्ष्य 89,059 को सम्मिलित करते हुए जनपद का कुल लक्ष्य 1,09,059 के सापेक्ष 1,08,434 लाभार्थियों को प्रथम तिमाही की किस्त की धनराशि रू0 16.26 करोड़ लाभार्थियों को बैंक खाते में प्रेषित कर लाभान्वित किया गया है। समाजवादी पेंशन में रू0 500/- प्रतिमाह लाभार्थी के खाते में भेजा जाता है। कार्यक्रम के अवसर पर कुल 110 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन योजना के अन्तर्गत स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा, संयुक्त विकास आयुक्त हीरालाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राम कृष्ण वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विपिन सोनकर, जिला विकलांग जन विकास अधिकारी राजेश नायक, गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष डा0 हरिराम यादव के अलावा गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थें। कार्यक्रम का सफल संचालन डा0 हरिकेश मिश्र व स्वागत गीत शीतला प्रसाद मिश्र द्वारा प्रस्तुत किया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment