.

मुबारकपुर: ईद मिलादुन्नबी पर्व को ले हुयी शांति बैठक, भारी पुलिस बल रहेगा तैनात



खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जायेगा - एसपी सिटी शकील अहमद
मुबारकपुर/ आजमगढ़ : जावेद हसन अंसारी:: जनपद का सबसे बड़ा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र तथा दो लाख आबादी वाली रेशम नगरी मुबारकपुर में आगामी 12 दिसम्बर को पडने वाले पर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को पुलिस ने तैयारियां तेज़ कर दी है। गौरतलब है अवसर पर विशाल जुलूस निकाला जाता है जिसमे हजारों मुस्लिम लोग शरीक होते हैं। इस मौके पर चाक चौबंद व्यवस्था को अमली जामा पहनाने के लिए मुबारकपुर पुलिस चौकी के प्रागण में बीती रात को पीस कमेटी की एक मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संतलाल यादव की अध्यक्षता में आहूत की गयी, जिसमे जनपद के पुलिस अधीक्षक नगर ( एसपी सिटी ) शकील अहमद खां मौजूद रहे। बैठक में नगर के सभी समुदाय के सम्भ्रान्त लोगों के साथ ही जुलूस में शामिल होने वाली सभी अंजुमनों के ज़िम्मेदारों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर एसपी सिटी शकील अहमद खां ने कहाकि कोई भी धर्म छोटा और बड़ा नहीं होता , बस हम और आप सभी को शांतिपूर्ण ढंग से धर्मों के बताए हुए सन्देश के तहत अपना पर्व मनाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी की अफवाहों पर ध्यान न देकर शांतिपूर्ण से पर्व मनाये और अगर कोई खलल उत्पन्न करता है तो उसके साथ पुलिस सख्ती के साथ पेश आएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा। जानकारी मिली है की जुलूस के अवसर पर भारी संख्या में लोग हैं जिस को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र को कई सेक्टरों में बाँट कर ज़िम्मेदार पुलिस अधिकारियों को कमान सौंप दी गयी हैं, साथ भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान चप्पे चप्पे पर रहेंगें अगर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक नगर शकील अहमद खान ने कहाकि आज मुझे ख़ुशी हुई कि मुबारकपुर नगर के सभी ज़िम्मेदारों से रूबरू होने का मौका मिला। निवेदन भी किया की जुलुस में किसी को किसी भी तरह की समस्या हो तो पुलिस को अवगत कराएं ताकि पुलिस समस्या का समाधान कर सके ।अंत में मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संतलाल यादव ने कहाकि जिस तरह पूर्व के सभी पर्व को आप लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से मनाया हमे यकीन हैकि यह भी पर्व को शकुशल सम्पन कराने के लिए पुलिस को सहयोग देंगे । आखिर में नगर पुलिस चौकी प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने आये हुए सभी लोगों का आभार ब्यक्त किया बैठक का संचालन मो शाहिद फारुखी एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर मुबारकपुर थाना के नायब थानेदार नदीम अहमद फरीदी, उप निरीक्षक आफताब आलम, सहित नगर के प्रमुख समाजसेवी मो अम्मार अदीबी अंसारी, अंजुमन अहले सुन्नत दारुल मुताला के महामंत्री हाजी मो मज़हर अंसारी, हाजी अब्दुल मजीद अंसारी, सरोज कुमार अग्रवाल, अब्दुल्लाह स्कूल के प्रबन्धक ज़मीर अहमद अंसारी, सभासद मो सुलेमान अंसारी, मो नाज़िर अंसारी, इम्तेयाज़ हुसैन, फ़ज़ले हक, राहत हुसैन, राजन चौधरी, हाजी महमूद अख्तर नोमानी, हाजी असरारुल हसन समेत बड़ी संख्या में जनता उपस्थि रही ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment