आज़मगढ़ 09 दिसम्बर 2016-- मुख्यकोषाधिकारी श्री नाथ कुशवाहा ने अवगत कराया है कि राज्य सरकार के पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं की जनपद स्तर पर सुनवाई एवं निराकरण करने के लिए 17 दिसम्बर 2016 को पेंशन दिवस को प्रभावकारी एवं सार्थक रूप से आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशन दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जायेगा। मुख्यकोषाधिकारी ने जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों/अहरण वितरण अधिकारी से आग्रह किया है कि अपने कार्यालय से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए निस्तारित प्रकरणों को 15 दिसम्बर 2016 तक मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराते हुए 17 दिसम्बर 2016 को आयोजित पेंशनर दिवस के अवसर पर निस्तारण पेंशन प्रकरणों के साथ-साथ स्वयं भाग लेना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि पेंशनर दिवस के आयोजित कार्यक्रम में जो कार्यालयाध्यक्ष स्वयं प्रतिभाग नही करेंगे, उनका स्पष्टीकरण जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेज दिया जायेगा। उन्होने बताया कि जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में पेंशन दिवस 17 दिसम्बर 2016 को समय 12ः00 बजे से कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित होगा। सभी सम्बन्धित समय से निर्धारित स्थल पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
Blogger Comment
Facebook Comment