आजमगढ़ : नोट बंदी के बाद लगातार हो रही जनता की समस्याओं को देखते हुए अब चिकित्सकों ने भी उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है चिकित्सकों का यह मानना है कि पैसे ना होने के कारण कई मरीज अपने आप को डॉक्टरों को नहीं दिखा पा रहे हैं। इसी क्रम में पहल करते हुए नगर के प्रतिष्ठित न्यूरो सर्जन डॉ अनूप सिंह यादव द्वारा एक वार्ता में बताया गया कि नोट बंदी की समस्या के मददेनजर उनका लाइफ लाइन हॉस्पिटल अपना सहयोग देने को तैयार है। उन्होंने कहा की 10 दिसम्बर शनिवार और 11 दिसम्बर रविवार को लाइफलाइन हॉस्पिटल में सभी चिकित्सकों की ओपीडी निशुल्क चलेंगी , जिससे मरीज डॉक्टरों को दिखा सकें और अपनी बीमारियों का इलाज करा सके।
Blogger Comment
Facebook Comment