.

शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, प्रशासन और भारी पुलिस बल ने मामला संभाला


फरिहा/निजामाबाद/आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के तिग्गीपुर मोहल्ले में शुक्रवार को सुबह शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने.सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव में कई लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स के पहुंचने पर बवाल शांत हुआ और पुलिस ने स्थान बदल कर शव दफन कराया। तनाव के देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जानकारी के अनुसार निजामाबाद कस्बे के तिग्गीपुर निवासी 50 वर्षीय मो.शौकत उर्फ गब्बू पुत्र मो.उमर एक दिसंबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। इलाज के दौरान गुरूवार की सुबह उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह साढे सात बजे परिजनों के साथ ग्रामीण कबिस्तान में शव दफनाने के लिए कब्र खोद रहे थे। कब्रिस्तान के बगल में ही खेल कूद का मैदान भी  है औरा चारागाह है। इस बीच ग्राम प्रधान अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और खेल मैदान में कब्र खोदने से रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच पहले तू.तू. मैं.मैं और फिर पथराव शुरू हो गया।   पथराव में कई लोग आंशिक रूप से घायल हो गए।  मृतक पक्ष के लोगो का कहना था कि हमारे पूर्वजों का शव इसी स्थल पर दफनाया गया था। वही प्रधान पक्ष इस बात पर अड़ा था की जहाँ कब्र खोद रहे है वह खेल का मैदान है। दोनो पक्षोंं में मारपीट और कुछ देर बाद पथराव शुरू होते ही निजामाबाद थाने के साथ ही सरायमीर, गंभीरपुर ,कंधरापुर थाने की पुलिस फोर्स के साथ एडीएम प्रशासन पीपी सिंह, एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह, सीओ सदर सचिदान्नद ,सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा .बुझा कर कब्र के  स्थान को बदल कर दूसरे स्थान पर कब्र खोदवाया और शव को दफन कराया। दोनों पक्षों के बीच तनाव के देखते हुए कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर जमी रही। लोगो के बीच बचाव के बाद जुमे की नमाज के बाद पहले खोदी जा रही कब्र से थोड़ी दुरी पर बनी नई कब्र में शव को दफन कर दिया गया। वही प्रशासन ने कहा कि नापी होने के बाद एक सप्ताह के अन्दर तीनों स्थलों को घेरा बना दिया जायेगा। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment