.

चीनी मिल : एचटी तार टूटने से पेराई कार्य ठप,जांच करने पहुचे अधिकारी

शाहगढ़/आजमगढ़। एक पखवारे पूर्व हाई वोल्टेज का तार पुन: टूटने के बाद चीनी मिल पेराई का कार्य ठप हो गया था अब फिर वही स्थिति हो गयी थी । जिलाधिकारी के निर्देश पर ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार आईएएस चीनी सठियांव पहुंचे और निरीक्षण कर मातहत अधिकारियों को चीनी मिल चालू करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। चीनी मिल सठियांव में विद्युत आपूर्ति पड़ोसी जनपद के विद्युत उपकेन्द्र हलीमाबाद मुहम्मदाबाद गोहना मऊ से होती है। इसको कनेक्ट करने वाला हाई वोल्टेज का तार पुन: बुधवार को प्रात: 07:00 बजे टूट कर गिर गया, जिससे आपूर्ति बाधित हो गयी। नतीजतन चीनी मिल में पेराई का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया। चीनी मिल के उपसभापति पराग यादव ने फोन करके जिलाधिकारी को सूचित किया। सूचना पा कर जिलाधिकारी ने ज्वाईंट मजिस्ट्रट अरविंद कुमार आईएएस को चीनी मिल सठियांव भेंजा। ज्वाईंट मजिस्ट्रेट ने चीनी मिल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चीनी मिल बन्द पाई गई, इस पर कार्यदायी संस्था ईसजैक कम्पनी के साइट इंचार्ज सुरेश चौहान को दिशा निर्देश देते हुये कहा कि चीनी मिल किसी भी हालत में बन्द नहीं होना चाहिए। जब चीनी मिल स्वयं विद्युत का उत्पादन करती है तो किसी तकनीकी गड़बड़ी आने पर यहां से उत्पादित बिजली से ही मिल को संचालित किया जाये। वहीं जनरेटर को ठीक कराने के बारे में भी चेताया। जीएम बीके अबरोल ने निरीक्षण के दौरान कहा कि ईसजैक कम्पनी के पास कुशल मिस्त्री न होने के कारण बार-बार फाल्ट होता है। निरीक्षण में मुख्य गन्नाधिकारी बीपी पाण्डेय, डायरेक्टर विरेन्द्र सिंह, रामअवध, आनंद उपाध्याय, रामबदन यादव, एक्सीएन विद्युत रेहान मुस्तफा, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, सुरेश यादव, बीके यादव आदि लोग मौजूद थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment