.

शिब्ली छात्रसंघ चुनाव: जमा हुये 27 पर्चे, चार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया


आजमगढ़। गहमा-गहमी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को शिब्ली नेशनल पीजी कालेज में छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए कुल 27 पर्चे दाखिल हुये। चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को 31 छात्रों ने नामांकन के लिए पर्चे खरीदे थे। इनमें से चार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। सबसे अधिक आठ प्रत्याशी महामंत्री पद पर हैं जिसमें एक छात्रा भी शामिल है।
शिब्ली नेशनल पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव 2016-17 में अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया जिसमें शरीक शेख, अमरजीत यादव, अरसलान खान, उमेश गौतम, उमेश कुमार एवं संदीप सिंह शामिल हैं। वहीं महामंत्री पद हेतु कुल 8 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की जिसमें मोहम्मद राजिक, मोहम्मद बेलाल आजमी, अटल सिंह, छात्रा सरोज सोनकर, सन्नी सोनकर, हिमांशु सोनकर, नन्दलाल चौहान एवं मोहम्मद नसीम अहमद शामिल हैं। इसी तरह से संकाय प्रतिनिधियों में कला संकाय में 4 प्रत्याशियों असअद कलीम, अभिनव सिंह, साजिद अशहद एवं सुनील यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विज्ञान संकाय में 2 प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है। विज्ञान संकाय के लिए मोहम्मद अल्तमश एवं शहबाज अनवर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विधि संकाय में तीन प्रत्याशियों आसिम अंसारी, बृजेश सिंह व शिवेन्द्र कुमार राय ने उम्मीदवारी पेश की। इसी तरह से वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद हेतु दो प्रत्याशी अब्दुल्लाह खान व मोहम्मद शाहजेब तथा शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अब्दुल हन्नान अंसारी व अखिलेश यादव के बीच सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है। छात्रसंघ चुनाव अधिकारी डा. मोहम्मद खालिद ने बताया कि नामांकन जांच समिति आज दाखिल किये गये 27 नामांकन पत्रों की जांच कर रही है। विदित है कि मंगलवार को 31 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा था जिसमें से 27 ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। अध्यक्ष, महामंत्री एवं संकाय प्रतिनिधियों के नामांकन पत्र लिंगदोह समिति द्वारा बनाये गये नियमों के अनुसार किया जा रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने छात्रसंघ चुनाव हेतु प्रत्याशियाशे के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये हैं जिसके तहत प्रत्येक प्रत्याशी जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेगा। शहर में मोटरसाइकिल या अन्य वाहनों द्वारा विशेष रूप से समूह बनाकर चुनाव का प्रचार-प्रसार नहीं करेगा। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की छपी हुई सामग्री बैनर, पोस्टर, हैण्डबिल आदि पूर्णतया प्रतिबंधित है। केवल हाथ से लिखे हुये पोस्टर का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा निर्गत नियमावली का पालन करेंगे अगर कोई प्रत्याशी इसका पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी तथा दोषी पाये जाने वाले प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त किया जायेगा। नामांकन पत्र दाखिल करने के मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ग्यास असद खान, चीफ प्राक्टर डा. बाबर अशफाक खां, छात्रसंघ चुनराव सलाहकार डा. मो0 सलमान अंसारी, पर्यवेक्षक डा. मोहम्मद जहूरूर आलम, सहायक चुनाव अधिकारी डा. अल्ताफ अहमद, डा. मो0 ताहिर, डा. जियाउर्रहमान, डा. शफकत अलाउद्दीन, डा. बीके सिंह, मानसिंह यादव, अबरार अहमद, गुलाब नबी आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment