आजमगढ़ : नगर के प्रतिस्थित शिब्ली नेशनल पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य संपन्न हो गया । नामांकन प्रक्रिया में कुल सात पदों के लिए 31 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन पत्रों को लेकर कालेज परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों काफी गहमा गहमी देखने को मिली। नामांकन पात्र लेने को छात्रनेता छोटे छोटे जुलूस की शक्ल में कालेज परिसर के पास पहुचते रहे , हैंडबिल और पम्पलेट से कालेज परिसर को समर्थकों द्वारा पाट दिया गया। शिब्ली नेशनल पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया के तहत मंगलवार से महाविद्यालय परिसर में नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू हुआ। नामांकन पत्रों की बिक्री को लेकर कालेज परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से खासी पुलिस फाॅर्स की तैनाती की गई थी । संभावित प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र खरीदने के लिए विद्यालय पहुंचे। इस दौरान सात पदों के लिए कुल 31 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सात, महामंत्री पद के लिए आठ, विधि संकाय पद के लिए चार, शिक्षा संकाय पद के लिए दो, कला संकाय पद के लिए पांच, विज्ञान संकाय के लिए दो और वाणिज्य संकाय के लिए तीन नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. मोहम्मद खालिद ने कहा कि प्रत्याशी महाविद्यालय से लेकर शहर तक अपने लगाए हुए बैनर, पोस्टर आदि को हटा लें। क्योंकि यह आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन है। ऐसा न करने पर इसे आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए संबंधित के पर्चे को अवैध घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं से कहा कि वह अपना परिचय पत्र निर्धारित स्थान या विभाग से 16 दिसंबर को अपराह्न दो बजे तक अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें।
Blogger Comment
Facebook Comment