.

सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल का मुबारकपुर में किया गया जोरदार स्वागत

शाहगढ़/आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का बुधवार की देर शाम को मऊ जनपद जाते समय शाहगढ़ बाजार में राज्यमंत्री रामदर्शन यादव ने स्वागत किया। वही सठियांव बाजार में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताआें के साथ प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का भव्य  स्वागत किया। बताया जाता है है कि प्रदेश अध्यक्ष बलिया के यहाँ बहुभोज  कार्यक्रम में जाते समय मुबारकपुर विधान सभा  क्षेत्र के उक्त स्थानों पर स्थानीय सपा नेताओं द्वारा अलग-अलग जोरदार स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पहले मदुरी हवाई पट्टी पर जहाज से उतरे और वहां से कार द्वारा बलिया के लिए जाते समय शाहगढ़ बाजार में राज्यमंत्री रामदर्शन यादव ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कमलाकांत यादव, मौलाना अजमल अंसारी, अलीम अंसारी, अमरचन्द यादव, अमन सिंह, कृष्णा सिंह, आनंद उपाध्याय, रेयाज मौजूद थे। इसी क्रम में सठियांव चौराहे पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी  प्रदेश अध्यक्ष का शानदार स्वागत किया। इस मौके पर मुकर्रम मलिक अंसारी, सूबेदार यादव, जियाउल्लाह अंसारी, प्रदीप आदि लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment