शाहगढ़/आजमगढ़। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में 92 घंटे की बंदी के बाद करोड़ो के घाटे पर चीनी मिल की जांच करने पहुंची नोयडा की कम्पनी को ए डी एम वित्त पी के गुप्ता व उप सभापति पराग यादव ने खरी खरी सुनाते हुए 24 घंटे के घंटे के अंदर रिपोर्ट पेश करने और भविष्य में घाटे की पुनरावृत्ति न हो का फरमान सुनाया । गौरतलब है की दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के दूसरे पेराई सत्र में अब तक 92 घंटे विभिन्न कारणों से मिल बंद रहीं । बंदी के कारण मिल को करोड़ों का नुकसान हुआ मामला मीडिया में आया तो मिल के उप सभापति पराग यादव की दी गई जानकारी पर चेयरमैन जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने ए डी एम वित्त पी के गुप्ता को जांच अधिकारी नियुक्त कर भेजा । मिल परिसर के अंदर हुईं बैठक में कहा गया कि ठिकेदार का भुगतान रोक कर जांच कराई जाय और मिल घाटे की पूरी रकम सम्बधित कम्पनी से वसूल की जाए । स्थानीय लोगों की मनोभावनाओ को देख मिल का निर्माण किया गया है पर प्रवंधन तन्त्र की लापरवाही के चलते मामला फेल हो रहा है । मसला आगे बढ़ता देख ए डी एम वित्त पी के गुप्ता ने 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट पेश करने का फरमान सुनाया है ।
Blogger Comment
Facebook Comment