आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा अब्दुल्लाह शाहजहां को आजमगढ़ लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। अब्दुल्लाह शाहजहां को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से वाहिनी के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है । आजमगढ़ नगर के जालंधरी मुहल्ला निवासी अब्दुल्लाह शाहजहां छात्र जीवन से छात्रों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहे जिससे छात्रों के बीच उनकी अच्छी पैठ बनी रही। अपनी जुझारू छवि के दम पर श्री शाहजंहा वर्ष 2004 में शिब्ली नेशनल कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गये। इसके बाद वे छात्रसंघ चुनाव हो या फिर विधानसभा, लोकसभा के चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने लगे। समर्थकों का कहना है कि शाहजहां के जिलाध्यक्ष बनाये जाने से आजमगढ़ लोहिया वाहिनी अब और भी प्रभावी ढ़ंग से कार्य करेगा और समाजवादी पार्टी को मजबूती दिलाने का काम करेंगे। वहीँ समाजवादी पार्टी जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी एस0के0सत्येन ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोहिया वाहिनी के अलावा राघवेन्द्र यादव (रामश्याम) को जिला अध्यक्ष युवजन सभा , हरिकेश यादव को जिलाध्यक्ष छात्रसभा , शर्मानन्द पाण्डेय को जिलाध्यक्षयूथ ब्रिगेड पद पर नामित किया है।
Blogger Comment
Facebook Comment