आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन श्री दुर्गा जी स्नाकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर के मैदान में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता श्रीकांत यादव पूर्व प्रधान व संचालन कार्यक्रम संयोजक रणविजय चौहान ने किया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामचंद्र यादव विधायक रूदौली, फैजाबाद ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस व अन्य क्षेत्रीय पार्टियों ने पिछड़ों को मात्र अपना वोट बैंक समझकर महज अपना उल्लू सीधा करने का काम किया। इन पार्टियों द्वारा वर्षो से छले जाने के बाद अब पिछड़ा समाज जाग चुका है और प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ-सबका विकास' की नीति प्रभावित होकर पिछड़ा वर्ग भाजपा के पक्ष में मजबूती से खड़ा है। विशिष्ट अतिथि रमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है कि भाजपा सवर्णो की पार्टी है लेकिन आज शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ कमेटियों तक पिछड़ी जातियां के नेता भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रहे है। उन्हांंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जिसका लाभ पूरे समाज को मिल रहा है। कार्यक्रम को भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष धनश्याम पटेल, मुबारकपुर विस प्रभारी विक्रम सिंह पटेल, अमरनाथ यादव, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, छात्र नेता जूही श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। अंत में जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने सभी के प्रति आभार जताया। सम्मेलन में हौसला उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्र गुड्डू, विनोद राय, दुर्गविजय यादव, ध्रुव सिंह, दिलीप मिश्रा, लक्ष्मण मौर्या, रमेश यादव, नंदलाल चौहान, रामविलास साहू, डा बालचंद यादव, शिवनाथ सिंह, डा श्यामनारायण सिंह, अरूण सिंह साधू, हरिवंश मिश्र, अशोक सिंह, महेंद्र श्रीवास्तव, धनंजय राय, दुर्गेश सिंह, ध्रुव चौरसिया, रामबचन चौहान, सूर्यमणि सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment