आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा आजमगढ़ युवजन सभा का जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव , रामश्याम को नामित किये जाने के बाद पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकतार्ओं ने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए एक दुसरे को मिठाईयां खिलायी। जनपद के फूलपुर पवई विधानसभा के हड़िया गांव निवासी राघवेन्द्र यादव 10 वर्षों से सपा पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे और पूरे मनोयोग से पार्टी की सेवा करते रहे । यादव के समर्थकों ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का आभार जताते हुये कहाकि राघवेन्द्र यादव को युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने से अब युवजन सभा के कार्यकताओें में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ और अब बेहद प्रभावी ढ़ंग से युवजन सभा के कार्यकर्ता पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत बनाने का काम करेंगे। इस दौरान सभी कार्यकतार्ओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बधाई देने वालों में श्याम बाबू, यादवेन्द्र ,मिन्टू यादव,शिवेन्द्र, सतीश, मु. कमाल, राजेश, शिवम, अनिल पाण्डेय, राजाराम वर्मा, इंद्रकुमार तिवारी, प्रकाश, बाल गोविन्द्र मिश्र, शमार्नंद पांडेय, संदीप रजत, अंगद यादव अशोक आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment