आजमगढ़। श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चण्डेश्वर का छात्रसंघ चुनाव 18 दिसम्बर को सुबह 8.30 बजे से 1.30 बजे तक होगा। इसी दिन मतों की गणना अपरान्ह 2 बजे से होगी तथा चुनाव परिणाम के उपरान्त विजयी प्रत्याशियो को पद की शपथ भी दिलायी जायेगी। चुनाव कार्यक्रम की जानकारी शुक्रवार को देते हुये निर्वाचन अधिकारी डा. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव 2016-17 के लिए 13 दिसम्बर को 10 बजे से 1 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे। इसी दिन 1.30 बजे से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 2 से 2.30 बजे तक नाम वापसी एवं 2.45 बजे वैध प्रत्याशियों के नाम की सूची का प्रकाशन होगा।
Blogger Comment
Facebook Comment