बोंगरिया/आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के धनेही गांव मोड़ के पास आटो और स्विफ्ट कार की टक्कर में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। सभी घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना गांव निवासी खुशबु दीक्षित 25 पत्नी अमित तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी गांव स्थित मायके में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आयी थी। गुरूवार की सुबह वह वापस ससुराल स्विफ्ट कार से लौट रही थी। अभी वे बोंगरिया बाजार के पास पहुंचे थे कि एक बोलेरो ने पीछे से स्विफ्ट में धक्का मार दिया। इसके बाद बोलेरो को पकड़ने के लिए कार चालक विक्की कन्नौजिया निवासी गांव सरसेना बोलेरो का पीछा करने लगा। धनेहीं गांव के पास स्विफ्ट कार सवारों ने बोलेरो को रोकने का प्रयास किया तो बोलेरो चालक ने कार में साइड मार दी जिससे दोनों वाहन आपस में फंस गये। इसी बीच सामने से आ रहे आटो की स्विफ्ट में टक्कर हो गयी। आटो से टक्कर के दौरान स्वीफ्ट और बोलेरो अलग हो गयी। घटना में बोलेरो चालक फरार हो गया। दुर्घटना में स्विफ्ट सवार खुशबू और विक्की घायल हो गये जबकि आटो सवार तरवां थाना क्षेत्र के सरायवृंदावन निवासी मुखली देवी 65 पत्नी नन्हकू, नन्हकू 70 पुत्र स्व.फेंकू, गाजीपुर जनपद के भुड़ड़कुड़ा थाना क्षेत्र के पाल्हनपुर सतरजहांपुर निवासी सुशीला 30 पत्नी पोना, विनेसा देवी 40 पत्नी लालमुनी, तरवां थाना क्षेत्र के हसनपुर भरथीपुर निवासी डब्बू राजभर 18 पुत्र सुबाष, आटो चालक संतोष यादव 28 पुत्र शिवनाथ यादव निवासी दरोर्पुर सहित दर्जन भर लोग घायल हो गये।
Blogger Comment
Facebook Comment