.

देवगांव : पुलिस ने हटवाया सड़क किनारे का अतिक्रमण

लालगंज/आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय बाजार मे सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कारियों को कोतवाल देवगांव ने चेतावनी दी कि वह पटरियों पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा पटरियों को अविलम्ब अतिक्रमण मुक्त कर दें अन्यथा वे स्वयं इसे हटवा देंगे। विदित हो कि बाजार मे त्रिमुहानी के आसपास मेहनाजपुर मार्ग पर तथा वाराणसी- आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर बाजार मे कुछ ठेला खोमचा वाले तो कुछ सब्जी विक्रेता पटरियों पर ही अपनी दुकान लगाते हैं जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होने से आवागमन  बाधित हो जाता है तथा जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment