.

कांग्रेस पार्टी ने मनाया सोनिया गाँधी का 70वां जन्मदिन

आजमगढ़। काँग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी जन्मदिन शुक्रवार को काँग्रेसजनों ने हर्षाेल्लास के साथ मनाया और उनके लम्बे जीवन की ईश्वर से कामना करते हुए सुभहकामनायें दी। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर सोनिया गाँधी का जन्म दिवस मनाते हुए मिस्ठान  वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि काँग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी त्याग की देवी है उन्होंने देश की एकता अखण्डता के लिए प्रधान मंत्री जैसे पद को ठुकरा कर देश सेवा का कार्य अपने जिम्मे लिया। श्री सिंह ने कहा सोनिया गाँधी को पद से अधिक देश की गरीब मजलूम जनता की सबसे ज्यादा चिन्ता है और लगातार देश के गरीबों किसानों, मजदूरों, दलितों के हितों के लिए काम किया। श्री सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से काँग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जनजन तक पहुंचाने के लिए तन-मन धन से लगा जाने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुन्नू यादव, डॉ. नन्द किशोर, त्रि•ाुवन दूबे, सत्य प्रकाश मिश्र, चन्द्र पाल यादव, सुनील सिंह, बेलाल अहमद, ओंकार पाण्डेय, जय नरायन चौहान, राजबली राम, कृपाशंकर यादव, मालती मिश्रा, मो. आजमी, प्रमोद सिंह,बृजेश नन्दन पाण्डेय, निसार अहमद, डॉ. रमेश चन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, विमला राय, सबिता राय, निर्मला , संगीता चौहान, जस्सी ब्राडवे, इसरार अहमद, संतोष सिंह, पाँचू राम पासवान, जैगम अब्बास , रियाज अहमद, पदम आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में युवा काँग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हरिकेश मिश्रा की अध्यक्षता में सोनिया गाँधी का जन्म दिवस मनाया गया। युवा काँग्रेस जनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियागाँधी के जन्म दिन पर मिठाई बाँटकर खुशियाँ मनाई और उनके दीर्घ जीवन का कामना की। युवा काँग्रेस के जिलाध्यक्ष हरिकेश मिश्र ने कहा कि सोनिया गाँधी का जीवन सादगी भरा , त्याग एवं बलिदान से परिपूर्ण जीवन है। वे एक आदर्श माँ, बहू, पत्नी होते हाुए आदर्श राजनेत्री का चरित्र प्रस्तुत किया जो हम सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री पद का परित्याग कर डॉ. मनमोहन सिंह को देश की बागडोर सौंप दी परन्तु पार्टी अध्यक्ष के रूप में पारदर्शी शासन, जनसूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा, कानून बनवाकर गरीब कमजोर लोगों की बेहतरी का मार्ग प्रशस्त किया। मनरेगा के माध्यम से देश के करोड़ों गरीबों, मजदूरों को 100 दिनों को रोजगार मुहैया कराया। उनके दिलोदिमाग में हमेशा देश एवं देश की जनता की तरक्की के लिए काम करना छाया रहता है। इस मौके पर कृपाशंकर यादव, रामधनी तिवारी, पंकज, सचिन, विवेक, जय प्रकाश , सोनू, अभय  यादव, नमित पाण्डेय, दुर्गेश, राहुल, प्रहलाद यादव, इन्द्रेश आदि अनेक युवा काँग्रेसी उपस्थित रहे। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment