आजमगढ। बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हकीम बेग को बनाये जाने पर अल्पसंख्यक सहित अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर हकीम बेग ने कहा कि जो जिम्मेदारी राष्टीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव जी एवं अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष फरहद हसन जी ने मुझे सौंपी है, उसे पूरा करूगा। समाजवादी पार्टी में ही मुसलमानो का सम्मान है। मुसलमान भाइयों ने हमेशा सपा का साथ दिया है और आगे भी देते रहेगें। दावा किया कि 2017 में दोबारा प्रदेश में सपा सरकार बनायेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते हुए सपा जिला सचिव व मीडिया प्रभारी एस0के0 सत्येन ने कहा कि भाजपा एवं बसपा सपा के उपर हमेशा आरोप लगाती है कि सपा मुसलमानो की पार्टी है। जबकि इसके विपरित सपा में सभी वर्गो का सम्मान होता है। यह देश की इकलौती पार्टी है जहां समाजवाद का नारा बुलन्द होता है और पार्टी में सभी कार्यकर्ता एक दूसरे का सम्मान करते है । पूर्व प्रमुख विजय यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में दोबारा लोकप्रिय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी से सरकार बनायेगी। इस अवसर पर राशिद खान, असद इद्रीश, डा0 हरिराम सिंह यादव, वेद प्रकाश यादव, पप्पू यादव, सलमान खान, परवेज, फैजान, नसीम, पारस यादव, जफरूल, तौहिद, सदरू, अशोक तिवारी, सचिदानन्द मिश्र, आनन्द गुप्ता, संतलाल विश्वकर्मा, पूनीत राय, द्रोपदी पांडेय, शशिकला सिंह, नीता सिंह, पाना देवी, इंन्द्रावती, मीरा चैहान, बोलदीन, मकबूल प्रधान, वसीम , हरिकेश यादव, रामधनी यादव इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment