.

शिब्ली नेशनल कॉलेज: छात्रसंघ चुनाव का बजा बिगुल, 13 को नामांकन,18 को मतदान

प्राचार्य डॉ. गयास असद खाँ ने की घोषणा , डॉ. मो. खालिद बने मुख्य चुनाव अधिकारी         आजमगढ़। जनपद के प्रतिष्ठत स्थित शिब्ली नेशनल जी कालेज छात्रसंघ चुनाव की घोषणा शनिवार को कर दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गयास असद खाँ ने इसके लिए चुनाव अधिकारियों को नामित करते हुए उन्हें दायित्वों का बोध भी कराया। प्राचार्य डॉ. गयास असद खाँ के अनुसार अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मो. खालिद को चुनाव अधिकारी, इसके अलावा 05 सहायक चुनाव अधिकारी भी मनोनीत किया गया गया है । जिसमें हिन्दी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अलताफ अहमद, उर्दू विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मो. ताहिर तथा समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. जियाउर्रहमान खाँ, रसायन शास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शफकत अलाउद्दीन एवं दर्शनशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार सिंह को सहायक चुनाव अधिकार मनोनीत किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मो. खालिद ने छात्रसंघ चुनाव की जिम्मेदारी संभालते हुए विधिवत चुनाव अधिसूचना जारी कर दिया। जिसमें बताय गया है की शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के छात्र संघ चुनाव का नामांकन 13 दिसम्बर, 14 दिसम्बर को नामांकन पत्रों की जाँच इसी दिन नाम वापसी एवं 15 दिसम्बर को 10 बजे से 12 बजे के मध्य होगा । महाविद्यालय चुनाव तैयारी हेतु 16 एवं 17 दिसम्बर को बंद रहेगा। 18 दिसम्बर को प्रात: 8.30 बजे से 1.30 बजे अपरान्ह तक मतदान होगा तथा उसी दिन अपरान्ह 2.30 बजे से मतगणना का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। चयन प्रमाण पत्र एवं शपथ ग्रहण 18 दिसम्बर को चुनाव परिणाम घोषणा के बाद किया जायेगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि छात्र संघ चुनाव अध्यक्ष, मंत्री तथा विधि संकाय, शिक्षा संकाय, कला संकाय, विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद हेतु होगा। चुनाव अधिकारी ने कहा कि शिब्ली नेशनल महाविद्यालय चुनाव आचार्य संहिता की कड़ाई से अनुपाल करेगा। समस्त छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित लिंगदोह समिति के सिफारिशों को अक्षरश: पालन करेंगे तथा महाविद्यालय प्रशासन को हर संम्भव सहयोग प्रदान करेंगे। छात्र संघ चुनाव अधिकार सूचना की जानकारी जिला प्रशासन को भी भेजी जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment