.

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत , युवती घायल

अतरौलिया : वाहन के धक्के से युवक की मौत,युवती घायल

अतरौलिया/आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के लहानपट्टी गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को बाइक पर सवार होकर जा रहे मामा भांजी   को एक गैस वाहन ने धक्का मार दिया । जिससें मामा की मौके पर मौत हो गई और भांजी  गंभीर  रूप से घायल हो गई। गैस वाहन मौके से फरार हो गया,  स्थानीय लोगो की मदद से घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया है। जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मृतक जितेन्द्र विश्वकर्मा 30 पुत्र त्रिलोकी विश्वकर्मा शुक्रवार को अपने रिस्तेदारी में शादी कार्यक्रम में अतरौलिया क्षेत्र में गया था। शादी होने के बाद वह अपनी भांजी  अर्चना 19  पत्नी बब्बन विश्वकर्मा को बाइक पर बैठा कर वापस घर जा रहा था। जैसे ही बाइक अतरौलिया थाना क्षेत्र के लहानपट्टी के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आये एक गैस एजेंसी वाहन ने धक्का मार दिया जिससे जितेन्द्र की मौके पर मौत हो गई और अर्चना गंभीर  रूप से घायल हो गई। इतने में गैस वाहन मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से अर्चना को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गंभीरपुर : पिकप वाहन ने युवक को रौंदा , हुई मौत 

मोहम्मदपुर/आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर अमौड़ा के पास शनिवार की दोपहर में दुकान बंद कर वापस जा रहे बाइक सवार युवक को पिकप  ने रौंद दिया जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई और पिकप  वाहन फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज  दिया। जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चकिया भगवानपुर गांव निवासी मृतक अनिल राव 27 पुत्र रामराज की गंभीरपुर  थाना क्षेत्र के अमौड़ा बाजार में कपड़े की दुकान किया है वह दोपहर में दुकान बंद कर वापस देवगांव घर जा रहा था कि जैसे ही वह  थाना क्षेत्र के मुजफरपुर के पास पहुचा ही था कि पीछे से आई पिकप  ने पहले धक्का मारा फिर रौंदते हुए फरार हो गई। घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई।  मृतक के छोटे भाई सुनील राव ने थाने में अज्ञात पिकप वाहन के खिलाफ तहरीर दिया है। वही थानाध्यक्ष गंभीरपुर  मंजय सिंह ने कहा कि तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment