.

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर गांधी पी जी कालेज मालटारी में रैली निकाली गयी

आजमगढ़ : श्री गांधी पी जी कालेज मालटारी में  राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत् छात्र छात्राओं द्वारा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर एक रैली निकाली गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राम अवध सिंह यादव ने इस रैली की सफलता की शुभकामनाये दी। इस अवसर पर विधार्थियो द्वारा स्लोगन राइटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। रा से यो के प्रभारी डॉ कौशलेन्द्र विक्रम मिश्र ने विधार्थियो को इसे विश्व शांति और बंधुत्व के लिए महत्वपूर्ण बताया। न डरो न डराओ, मानवधिकार बढ़ाओ, विश्व का साम्राज्य जहाँ तक, मानवाधिकार है वहां तक, मानव मानव एक सामान, जाति पांति का मिटे निशान आदि गगनभेदी नारे लगाये गए। यह रैली पी जी कालेज परिसर से निकल कर, महुलिया होती हुई मालतारी बाजार से वापस कालेज परिसर में समाप्त हुई। इस अवसर पर डॉ अब्दुल रशीद, डॉ दिनेश कुमार, डॉ अखिलेश, डॉ कैलाश  गुप्ता, डॉ हसीन, डॉ प्रेमचंद यादव, डॉ शैलेश पाठक, डॉ शशि कुमार मिश्र, डॉ जगदीश कुमार, डॉ अखिलेश तिवारी, डॉ शुभ्रा सिंह भारद्वाज, डॉ सीमा सिंह, श्री प्रमोद कुमार, विष्णु सहाय, सुलेमान, अभिषेक राय, शिवबचन, रत्नेश राय, जनार्दन राय, नित्यानंद यादव, रामवचन, इंद्रकेश, रवींद्र यादव एवं श्री दीनानाथ मिश्र आदि लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment