.

विकास कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

आज़मगढ़ 10 दिसम्बर 2016-- जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिन परियोजनाओं में प्रगति सी और डी श्रेणी में है। उन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वंय रूचि लेकर परियोजनाओं के कार्यो को समयानुसार पूरा करें। उन्होने कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश्ति किया कि निर्माण कार्यो में तेजी लाए और समय से पूरा करें, उन्होने कहा कि निर्माण कार्यो को पूरा करने के लिए मजदूरों की संख्या को बढ़ाकर जल्दी से जल्दी पूरा करें। उन्होने कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरों से कहा कि जो भी कार्य निर्माण कराये वह मानक के अनुरूप होना चाहिए। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा। जो निर्माण ईकाइयां सत्यापन के दौरान मानक के अनुरूप नही पायी जायेगी तो उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होने अन्डरग्राउन्ड विद्युत केबिल की समीक्षा में अधि0 अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि 15 जनवरी 2017 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें । बहानेबाजी नही चलेगी। रूचि लेकर कार्य कराये। और 15 जनवरी तक हर हाल में कार्य पूरा करें। अधि0 अभियन्ता पीडब्लूडी अमिनेष कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग पहाड़पुर से हाफिजपुर रोड के विद्युत पोल अभी तक हटाए नही गये, जिसके कारण रोड का कार्य बाधित हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने अधि0 अभियन्ता विद्युत को विद्युत पोल हटाने का निर्देश दिया। पारदर्शी किसान योजना की समीक्षा में कृषकों के पंजीकरण कम पाये जाने पर जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि कृषकों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें । जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में  प्रसव के उपरान्त जो लाभार्थी को पैसों का भुगतान किया जाता है। भुगतान बहुत कम है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि भुगतान समय से नही हो रहा है। भुगतान में जानबूझ कर बिलम्ब किया जाता है। सम्बन्धितों को निर्देशित करें कि भुगतान में बिलम्ब न करते हुए लाभार्थी को तत्काल भुगतान की कार्यवाही करें। इसमें  बिलम्ब नही होना चाहिए। तहसील दिवस के शिकायतों के निस्तारण में उन्होने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों की फीडिंग आनलाइन होती है। समय से शिकायतों का निस्तारण करायें।
जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, राजीवगांधी विद्युतीकरण, राज्य पोषण मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान, कन्या विद्याधन, मार्डन स्कूल तेरही, बालिका छात्रावास, 200 शैय्या मैटर्निटी विंग, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, वाल स्वास्थ्य गारन्टी योजना, राष्ट्रीय क्षय रोग निवारण, राष्ट्रीय अन्धता निवारण, परिवार नियोजन, हथकरघा विपणन केन्द्र मुबारकपुर, हरिऔध कला भवन, डा0 अम्बेडकर पुस्तकालय, कलेक्ट्रेट निर्माण, राजकीय कृषि महाविद्यालय कोटवा, दुग्ध विपणन केन्द्र, प्रथम देवस्थान गौरा, होम्योपैथिक अस्पताल तमौली, कामधेनु, मिनीकामधेनु, माइक्रो कामधेनु, कुक्कुट विकास, आम आदमी बीमा योजना, श्रमिकों का पंजीकरण, लोहिया ग्राम का संत्तृप्तीकरण, कौशल विकास मिशन, वन विभाग, नये इन्डिया मार्का टू स्थापना, रिबोर, पाइप पेयजल योजना, लोहिया आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा ग्रामीण मार्गो के नवीनीकरण पर विस्तार से चर्चा किया। डीएफओ को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण के बाद उसका संरक्षण भी करना सुनिश्चित करें । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा, परियोजना निदेशक एसके पाण्डेय, उपायुक्त मनरेगा पीके सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी एसके तिवारी, अधि0 अभि0 पीडब्लूडी संजय गोरे, एके गुप्ता, मिथलेश कुमार, अधि0 अभि0 विद्युत एएच खान, अधि0 अभि0 आरईएस हरेन्द्र सिंह, कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर, खण्ड विकास अधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment