.

वजन दिवस : अतिकुपोषित बच्चों के चिन्हांकन प्रक्रिया जांचने आंगनवाड़ी केंद्रों में पहुचे जिलाधिकारी


आज़मगढ़ 10 दिसम्बर 2016-- जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा वजन दिवस के अवसर पर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को वजन की जानकारी लेने के लिए शहर के अन्तर्गत टेढ़िया मस्जिद के बगल में मदरसा कुरेसिया व गुलामी का पुरा में आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के अवसर पर 0-5 वर्ष तक के बच्चों के वजन के सम्बन्ध में आगंनवाड़ी कार्यकत्री एवं सीडीपीओ से जानकारी प्राप्त किया और चिन्हांकित अतिकुपोषित बच्चों का अपने सामने वजन भी कराया। अति कुपोषित बच्चों के माताओं/अभिभावकों से कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन, दूध और पंजीरी खिलाए ताकि बच्चों का वजन जो कम है । वह मानक के अनुरूप हो। उन्होने अभिभावकों से कहा कि अस्पताल में बच्चों को भर्ती कर दीजिए वहां पर अच्छी तरीके से देखरेख, पौष्टिक भोजन और दवांए मुफ्त में मिलेगी। बच्चा कुछ दिनों  में अतिकुपोषित से पोषित हो जायेगा। उन्होने कहा कि बच्चों की देखरेख पर्याप्त मात्रा में  करे तथा उन्हें पौष्टिक भोजन, दूध तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों से जो घी मिला है उसे भी खिलाए तथा आंगनवाड़ी पर बनने वाले भोजन व पंजीरी को भी खिलाए। जिससे बच्चा स्वस्थ हो जाय। बच्चा जब स्वस्थ रहेगा तभी उसका दिमाग भी पढ़ाई में लगेगा और आगे चलकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करेगा। उन्होने आंगनवाड़ी कार्यत्रियों तथा सीडीपीओ को निर्देशित किया कि अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करते हुए उन्हे एक माह में सामान्य करें। उन्होने कहा कि एक माह के बाद एक भी बच्चा कुपोषित नही रहना चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि वजन दिवस का प्रथम चरण आज 10 दिसम्बर 2016 को चला रहा है तथा वजन दिवस का दूसरा चरण 13 दिसम्बर 2016 का होगा। ज्ञातव्य हो कि पहले यह वजन दिवस 12 दिसम्बर 2016 को होना था लेकिन वारावफात त्यौहार का अवकाश 12 दिसम्बर 2016 को हो गया है। इसलिए दूसरा चरण अब 13 दिसम्बर 2016 को विकास खण्ड अहिरौला, अतरौलिया, आजमतगढ़, हरैया, जहानागंज, लालगंज, मार्टिनगंज, मिर्जापुर, मुहम्म्दपुर, पल्हनी, पवई तथा तरवां के कुल 2943 आंगनवाड़ी केंद्रों  पर 0-5 वर्ष तक के बच्चों का वजन दिवस के अवसर पर वजन लिया जायेगा। उन्होने बताया कि सभी केन्द्रों पर बेवी वजन मशीन उपलब्ध है। जनपद में बेबी वजन मशीन की कमी नही है।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment