.

नकदी संकट: मरीजों को लाइफलाइन में निशुल्क परामर्श , पहले दिन 500 ने उठाया लाभ

आजमगढ़ : नोट बंदी के बाद जनता को लगातार हो रही समस्याओं को देखते हुए अब चिकित्सकों ने भी उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।  चिकित्सकों का यह मानना है कि पैसे ना होने के कारण कई मरीज अपने आप को डॉक्टरों को नहीं दिखा पा रहे हैं। इसी क्रम में पहल करते हुए नगर के प्रतिष्ठित न्यूरो सर्जन डॉ अनूप सिंह यादव के नेतृत्व में लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने दो दिनों तक निशुल्क चिकित्सीय परामर्श देने का  एलान किया था। इसी  कड़ी में पहले दिन  शनिवार  10 दिसम्बर को लगभग 500  मरीजो ने निःशुल्क ओपीडी की सुविधा के तहत चिकित्सीय परामर्श एवं जाँच व दवाइयों पर छूट प्राप्त की। आज लाइफलाइन के निशुल्क ओपीडी में न्यूरो सर्जन डॉ अनूप सिंह यादव के अलावां स्त्री रोग विशेषज्ञ - डॉ हेमबाला यादव, डॉ विमलेश यादव (मेडिसिन), जनरल सर्जन - डॉ मोहम्मद राशिद, हड्डी रोग विशेषज्ञ- डॉ उमेश सरोज, मनोरोग विशेषज्ञ - डॉ विंध्य प्रकाश सिंह, सुश्री ऋचा श्री, एवं दन्त रोग विशेषज्ञ- डॉ सुमन यादव ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श की सुविधा दी। इसके अलावां हॉस्पिटल के जूनियर डॉ, डॉ फहीम रज़ा खान, डॉ मुकेश पांडेय, डॉ सुभाष, डॉ अकबर अली एवं अन्य स्टाफ ने भी बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया।  निशुल्क परामर्श के  साथ ही मरीजों को जांच और दवाओं पर छूट  गयी। डॉ अनूप ने बताया की रविवार को भी लाइफलाइन हॉस्पिटल में निशुल्क ओपीडी चलेगी जिससे जरूरतमंद लोग अपना इलाज शुरू करा सके। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment