.

दावत के दौरान हुए विवाद के बाद हुयी फायरिंग , चार घायल

आजमगढ़. : नगर कोतवाली क्षेत्र के अनन्‍तपुरा कटरा मोहल्ले में शुक्रवार की शाम  गृह प्रवेश की दावत के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। उस समय तो लोगों ने बीच बचाव कर दिया था , इसके बाद रात्रि में एक पक्ष के लोगों ने दुसरे  पक्ष के घर में घुसकर फायरिंग  कर दी जिससे चार लोगों के घायल होने की घटना प्रकाश में आयी  है । घटना का कारण घायल पक्ष के एक युवक द्वारा किसी युवती को परेशान करना बताया जा रहा है। वैसे कोई भी कुछ बता पाने को तैयार नहीं है। वहीँ छर्रे लगने से  घायल पक्ष ने शहर कोतवाली में पुरानी रंजिश का मामला बताते हुए तहरीर दिया है। पुलिस मौके पर पहुची भी थी। मिली जानकारी के अनुसार कि उक्‍त मोहल्‍ले में एक व्‍यक्ति के यहां शुक्रवार की शाम गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। दोनों पक्ष के लोग कार्यक्रम में शामिल थे। रात करीब आठ बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। स्‍थानीय लोगों ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप लगाया गया है बाद में रात करीब 09  बजे एक पक्ष के लोगों ने राजेश सोनकर पुत्र शिवकुमार के घर पहुच फा‍यरिंग कर दी। इस दौरान छर्रा लगने से मीरा 35 पत्‍नी विनोद सोनकर, रूवी 13 पुत्री विनोद सोनकर घायल हो गये। वहीं हमले में जितेंद्र 30, विरेंद्र 28 पुत्रगण शिव कुमार, शिवकुमार 70 पुत्र शिवबली को भी चोटे आई। मामले के पीछे बताया जा रहा है की राजेश के भांजे द्वारा किसी युवती से सम्पर्क बनाने का प्रयास किया जा रहा था और इसको लेकर  दूसरा पक्ष कई  बार  शिकायत कर चुका था, शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment