आजमगढ़ : पत्नी से विवाद के चलते दामाद अचानक ससुराल जा पंहुचा और कहासुनी के बाद उसने अपनी पत्नी और सास पर चाकू से प्रहार कर दिया और फरार हो गया। घटना मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराई गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराई गांव निवासी मोती यादव की पुत्री रीना(25 )यादव की शादी लगभग पाच पूर्व बिलरियागज थाना क्षेत्र के सियरहा गांव निवासी शुभम पुत्र राजकुमार यादव से हुई थी । पिछले एक वर्ष से किसी बात को लेकर पति -पत्नी के बीच विवाद चला आ रहा था । जिसके चलते रीना अपने मायके में थी । शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे बाइक से शुभम यादव सुराई गांव स्थित अपनी ससुराल पत्नी से मिलने के लिए पहुंचा। घर में दामाद को बैठाने के बाद सास सुराती देवी(55 ) चाय बनाने चली गई। इसी बीच पति-पत्नी में फिर से कहा -सुनी शुरू हो गई। इतने में क्रोधित शुभम ने चाकू निकाल रीना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची सास पर भी हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन जब तक कमरे में पहुंचते, तब तक दामाद फरार हो चुका था। परिजनों ने तत्काल घायल रीना व मेवाती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुबारकपुर पर ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गम्भीर देख रेफर कर दिया। वहीँ मुबारकपुर थाना प्रभारी सन्तलाल यादव ने बताया कि रीना के भाई अभिमन्यु की तहरीर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में उसके जीजा शुभम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीँ दोनों घायल का इलाज शहर के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।
Blogger Comment
Facebook Comment