.

भाजपा का युवा सम्मेलन मेहता पार्क में रविवार को , संबोधित करेंगे राष्ट्रीय महासचिव

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 दिसम्बर को नगर के मेहता पार्क में युवा सम्मेलन की तैयारियों को अन्तिम रूप दे दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव रविवार को पूरे जोश खरोश से लबरेज युवा कार्यकर्ताओं को यूपी फतह मिशन 2017 के मद्देनजर दिशा देंगे। जिला महामंत्री ब्रजेश यादव के मुताबिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय महासचिव श्री यादव हवाई मार्ग से वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डा पहुंचेगें और आगे सड़क मार्ग से होते हुये कार्यक्रम स्थल मेहता पार्क पहुंचेगें। युवा सम्मेलन को राष्ट्रीय महासचिव के साथ भाजयुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह एवं लखनऊ विवि के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी सिंह बज्जू भी सम्बोधित करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता के आगमन को लेकर युवा भाजपाई जोश से सराबोर है। सम्मेलन के मद्देनजर पार्टी के जिलामंत्री ब्रजेश यादव के नेतृत्व में तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। शनिवार को सम्मेलन के संयोजक कमलेंद्र मिश्र मोनू, सहसंयोजक नितीन उपाध्याय एवं आजमगढ़ आईटी प्रमुख वरूण राय ने जनपद के लालगंज, दीदारगंज, मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा कर युवाओं में सम्मेलन के बावत जोश भरने का काम किया, साथ ही युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की हुंकार भरी। उन्होंने इन विधानसभाओं के गांव गांव के कार्यकताओं को कार्यक्रम के बावत जिम्मेदारियां भी सुनिश्चित किया है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment