आजमगढ़.: शहर से सटे कंघरापुर थाना क्षेत्र के किशुनदाशपुर देवखरी गांव के पास एक यवुक को धक्का मार भाग रही बोलेरे ने एक बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया , जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो में जमकर तोड़फोड़ की और आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग को अवरूद्ध कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गयी । पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीण को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराने का काफी प्रयास किया परंतु ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे । लगभग दो घंटे के जाम के बाद एसडीएम सदर और सीओ ने भीड़ से वार्ता कर किसान दुर्घटना बीमा आदि दिलवाने का आश्वासन दे कर जाम समाप्त कराया। घटनाक्रम के बारे में पता चला की दिन में लगभग 10.45 बजे फैजाबाद की तरफ से आजमगढ़ आ रही बोलेरो ने देवखरी गांव के पास 26 वर्षीय शिव यादव को धक्का मार दिया। शिव उस समय पैदल ही कहीं जा रहा था। चुंकि आसपास काफी लोग थे इसलिए पकड़े जाने के भय से बोलेरो चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और कुछ ही दूर आगे जाकर कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव निवासी बाइक सवार संगम यादव 22 पुत्र राम प्रसाद को भी धक्का मार दिया। दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने में संगम की मौके पर ही मौत हो गयी। भीड़ ने बोलेरो को पकड़ने का प्रयास किया तो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित भीड़ ने बोलेरों में जमकर तोड़फोड़ की और वाहन को पलट भी दिया। इसके बाद लोगों ने आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग को जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गयी। घटना की जानकारी होने पर कंधरापुर, कप्तानगंज, तहबरपुर, शहर कोतवाली सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। ,बाद में एसडीएम सदर के आश्वाशन पर जाम समाप्त हुआ।
Blogger Comment
Facebook Comment