आज़मगढ़: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह खिलाफ बरदह थाने की पुलिस ने शुकवार को हत्या के प्रयास एंव एससीएसटी एक्ट में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व सांसद और उनके समर्थकों पर एक दलित पर जानलेवा हमला करने और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने काफिले के साथ गुरूवार की देर शाम करीब 6.30 बजे सरायमीर थाना क्षेत्र में निमत्रण में जा रहे थे। अभी काफिला बरदह कस्बे में पहुंचा था कि चौराहे के पास सड़क किनारे घाटमपुर ग्राम निवासी अजय उर्फ पिन्टू सरोज अपनी कार खडी कर कार से बाहर निकल रहा था। जबकि उसका साथी गुड्डन बगल की दुकान में मूंगफली लेने गया था। इसी दौरान पूर्व सांसद का काफिला वहां से गुजारा तो जाम सा लग गया। जिससे कार किनारे करने को लेकर पिन्टू सरोज और पूर्व सांसद के एक समर्थक में विवाद हो गया। इसी दौरान सांसद के साथ के लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पिंटू पर हमला बोल दिया। जब तक कस्बे के लोग मौके पर पहुचते पूर्व सांसद और उनके साथ के लोग वहां से निकल गये। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट गयी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धनंजय सिंह व उनके निजी गनर के खिलाफ मामला पंजीकृत जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है प्रदेश में धनंजय सिंह बाहुबली नेता के तौर पर जाने जाते हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment