दीदारगंज :आजमगढ़ : रानी की सराय क्षेत्र के प्रसिद्ध अवतिंकापुरी धाम पर रविवार को मंदिर की सीढियां और सी सी रोड के मध्य इंण्टर लाकिंग कार्य का शिलान्यास दीदारगंज विधायक आदिल शेख ने किया। इस मौके पर आयोजित स्वागत समारोह में विधायक आदिल शेख ने कहा कि सपा सरकार ऐतिहासिक धरोहरो के विकास के प्रति पहले से ही कटिबद्ध है । धरोहरो का विकास होगा तो क्षेत्र भी आगे बढेगा। उन्होंने दवा किया की सपा सरकार के जितना जनपद में किसी ने आज तक विकास नही किया। अवतिकापुरी धाम स्थित आंवक मदिर प्रांगण में रविवार को अवतिका सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आदिल शेख ने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक धरोहर हमारे लिए प्रेरणाश्रोत है। इनके विकास के लिए सपा सरकार ने कोई कसर नही छोड़ी है। 200 मीटर इण्टरलाकिंग को शिलान्यास करते हुए कहा कि इससे आवागमन में सुविधा मिलेगी। पुनःअवसर मिला तो इस स्थलीय के विकास के लिए कोई कसर नही छोडेगें। सपा सकरार की उपलब्धी गिनाते हुए कहा कि सपा शासन में हर क्षेत्र का विकास हुआ है। चाहे रोड है या फिर पुल सब के लिए प्रयास हुए है। नोट बंदी पर विधायक ने कहा कि नोट बंदी से किसान मजदूर सभी परेशान है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेन्द्र सरोज संचालन विभूति ने किया।कार्यक्रम को रामआसरे सरोज,मुखराम गुप्त,लालमनी यादव,अनूप विश्वकर्मा,अब्दुल हई,आदिल आदि लोगो ने सम्बोधन किया।फोटो मेल रानीकीसराय आंवक में इण्टर लाकिंग शिलान्यास करते विधायक आदिल।
Blogger Comment
Facebook Comment