आजमगढ़ 25 दिसम्बर 2016 -- चुनाव आयोग के दिए गये निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा इटौरा स्थित जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मोबाईल फोन, चार्जर, तम्बाकू, वायर तार, लाइटर तथा गुटखा प्राप्त हुए। उन्होेने बताया कि आगामी विधान सभा चुनाव 2017 तक जेल का रेगुलर निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान कान्स्टेबिल अखिलेश कुमार द्वारा मोबाइल प्राप्त किया गया। इस पर जिलाधिकारी द्वारा कान्टेबिल अखिलेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देने के लिए एसपी सिटी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा बैरक नं0 5 ए,बी,सी, 6 ए,बी,सी, 7 ए,बी,सी, 8 ए,बी,सी, 9ए, 9बी तथा बैरक नं0- 3,4 ए,बी,सी, की गहन तलाशी ली गई। जेल एवं पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर कुछ बंदियों को अन्यत्र किसी दूसरे जेल में शिफ्ट किया जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, एसपी सिटी शकील अहमद खाॅ, उप जिलाधिकारी सदर अभय कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी, जेलर आरके सिंह, थानाध्यक्ष सिधारी सुरेन्द्र कुमार यादव उपस्थित थें।
Blogger Comment
Facebook Comment