आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी का 92वां जन्मदिन जनपद के दसों विधानसभाओं में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर तिलक लगाया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके बाद भाजपाजनों ने अटल जी के सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लिया साथ ही अटल जी के स्वस्थ्य व दीर्घायु होने की मंगलकामना किया।
सदर विधानसभा में पार्टी कार्यालय पर अटल जी के जन्मदिन पर समारोह आयोजित किया गया। जिला प्रभारी हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भारत रत्न अटल जी पूरे देश के सर्वमान्य नेता है। जिनका सम्मान और प्रशंसा सभी दल के नेता भी करते है। श्री वाजपेयी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी है। जिनमे संसदीय प्रणाली में दृढ़ विश्वास, कोमल ह्दय वाले कवि, ओजस्वी वक्ता जैसे गुणों के अतिरिक्त सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता है। राष्ट्रहित के प्रबल पक्षधर माननीय अटल जी राजनीति में नैतिकता की जीती-जागती मिसाल है। देश के विकास के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण पांडेय ने कहा कि अटल जी ने समर्पित भाव से राष्ट्र की सेवा की है। विलक्षण प्रतिभा के धनी वाजपेयी जी देश के आदर्श पुरूष है। सदर विधानसभा प्रभारी सूर्यमणि सिंह ने कहा कि एक सच्चे इंसान व लोकप्रिय जननायक तथा सादा जीवन-उच्च विचार जैसे मानवीय सिद्धांतों पर चल रहे माननीय अटल जी करोड़ों लोगों की विश्वसनीयता व सहिष्णुता के प्रतीक है।
समारोह की अध्यक्षता संत प्रसाद अग्रवाल व संचालन जिला महामंत्री ब्रजेश यादव ने किया। समारोह में विनोद अग्रवाल, विनय गुप्ता, कृपाशंकर पाठक, शीला गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक सिंह, महेंद्र नाथ श्रीवास्तव, धनंजय राय, गिरीश सेठ, गणेश शंकर मिश्रा, राजमन राय, मृगांक शेखर सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment