.

भाजयुमो ने "डिजिटल क्रांति फॉर गुड़ गवर्नेंस" अभियान चला मोबाइल बैंकिंग,इ गवर्नेंस के बारे में जानकारी दी

आजमगढ़ :  पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा आजमगढ़ ने भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्षा सांसद पूनम महाजन के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में "डिजिटल क्रांति फॉर गुड गवर्नेंस" अभियान  चलाया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आज भारत के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर भाजयुमो की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन  के निर्देश पर पूरे देश में भाजयुमो "डिजिटल क्रांति फॉर गुड़ गवर्नेंस" अभियान चलाकर लोगो को मोबाइल बैंकिंग, इ गवर्नेंस , पे टी एम , एम पैसा आदि के बारे में जानकारी देगी  तथा लोगो को इसकी खूबियों के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्होंने बताया की जनता में इसको लेकर के अपार उत्साह है। आम जनता नोटबंदी से बहुत खुश है तथा इस ऍप्लिकेशन्स से आसानी से समय बचत करके बिना लाइन में लगे मोबाइल रिचार्ज, टीवी रिचार्ज, बिजली का बिल जमा करना, पैसे ट्रांसफर करना हो सकता है। भाजयुमो ने आजमगढ़ नगर के सिविल लाइन्स , रोडवेज, बड़ादेव, शंकर जी की मूर्ति आदि जगहों पर जाकर लोगो को जागरूक कर जानकारी दी।  

 ग्रामीण क्षेत्रो में भी भाजयुमो कार्यकताओ ने इस अभियान को चलाया, बरदह में भाजयुमो महामंत्री अवनीश राय बन्टी के नेतृत्व में, गोमडीह में जिला कार्यसमिति सदस्य रविशंकर राय मोनू के नेतृत्व में ,सिंहपुर में जिला मंत्री प्रशांत सिंह के नेतृत्व में , जयनगर में कुशल सिंह गौतम के नेतृत्व में ,कोलपाण्डेय में विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
इस मौके पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री सहजानन्द राय, विधानसभा प्रभारी विक्रम सिंह पटेल ,अशोक सिंह, रितेश सिंह,विशाल राय टिंकू, राकेश अस्थाना पप्पू व दर्जनों अन्य भाजपा नेता शामिल रहें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment